बरेली: कुदेशिया रोड पर गिरा पेड़, रास्ता हुआ जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोहाड़ापीर से कुदेशिया जाने वाले मार्ग पर गुलाब राय मान्टेसरी स्कूल के पास देर रात में विशाल काय पेड़ का हिस्सा टूटकर गिर गया जिससे पूरा रास्ता जाम हो गया। दो पहिया वाहनों को भी कच्चे में उतर कर जाना पड़ा। शुक्रवार रात से लॉकडाउन लगा हुआ था जिसकी वजह से अति …

बरेली, अमृत विचार। कोहाड़ापीर से कुदेशिया जाने वाले मार्ग पर गुलाब राय मान्टेसरी स्कूल के पास देर रात में विशाल काय पेड़ का हिस्सा टूटकर गिर गया जिससे पूरा रास्ता जाम हो गया। दो पहिया वाहनों को भी कच्चे में उतर कर जाना पड़ा।

शुक्रवार रात से लॉकडाउन लगा हुआ था जिसकी वजह से अति व्यस्त रहने वाली सड़क पर पब्लिक नहीं थी। अगर ये हादसा दिन में किसी समय होता तो कई लोग घायल हो सकते थे।

घटना देर रात की बताई जा रही है। सुबह निकले लोगों ने पेड़ गिरा हुआ देखा तो सूचना देकर नगर निगम की टीम को बुला लिया। निगम की टीम शाम के समय पहुँची और पेड़ को काट कर रास्ता साफ किया।

संबंधित समाचार