मुरादाबाद: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में पहुंचे मरीज, इलाज के साथ निशुल्क दवा भी की वितरित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नगरीय और ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीजों की जांच कर चिकित्सिधिकारियों ने परामर्श दिया। निशुल्क दवा भी दी गई। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का गोल्डेन कार्ड बनने के साथ ही कोरोना जांच भी हुई। नवाबपुरा, फकीरपुरा, झांझनपुर हरथला, कटघर, टाउनहॉल, नवीन नगर सहित …

मुरादाबाद, अमृत विचार। नगरीय और ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीजों की जांच कर चिकित्सिधिकारियों ने परामर्श दिया। निशुल्क दवा भी दी गई। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का गोल्डेन कार्ड बनने के साथ ही कोरोना जांच भी हुई।

नवाबपुरा, फकीरपुरा, झांझनपुर हरथला, कटघर, टाउनहॉल, नवीन नगर सहित 26 नगरीय और 29 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में बुखार, पेटदर्द, खांसी, जुकाम और स्त्रीरोगों की जांच चिकित्सिधिकारियों ने की। नवाबपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ओपीडी में 35 मरीज इलाज के लिए आए। चिकित्सिधिकारी ने उनकी जांच कर परामर्श दिया। बुखार के मरीजों के रक्त की जांच भी कराया। लैब तकनीशियन राजेंद्र कुमार ने 14 मरीजों की कोरोना जांच के लिए नमूना लिया। इनकी एंटीजन किट से जांच में रिपोर्ट निगेटिव आया।

नमूने की आरटीपीसीआर जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा। अन्य केंद्रों पर भी मरीजों की इलाज के साथ कोरोना जांच कर पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान योजना का गोल्डेन कार्ड भी बनाया गया। अरबन हेल्थ कोआर्डिनेटर प्रमोद कुमार ने बताया कि मेले में बुखार के मरीजों की विशेष निगरानी करने के लिए निर्देश दिया गया है। जिससे डेंगू, मलेरिया, टायफाइड या कोरोना का पता लग सके।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने कराया एंटीलार्वा का छिड़काव, डेंगू-मलेरिया के प्रति किया जागरूक

संबंधित समाचार