हल्द्वानी: पुलिस ने कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस ने कच्ची शराब की तस्करी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बीती 29 अक्टूबर कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल मुनेंद्र कुमार, महिला कांस्टेबल दीपा जंगपांगी के साथ गश्त पर थे। उन्हें सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास एक महिला कच्ची शराब लेकर जा रही …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस ने कच्ची शराब की तस्करी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बीती 29 अक्टूबर कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल मुनेंद्र कुमार, महिला कांस्टेबल दीपा जंगपांगी के साथ गश्त पर थे। उन्हें सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास एक महिला कच्ची शराब लेकर जा रही है। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक महिला को जेरीकेन के साथ रोक लिया।
जेरीकेन में 10 लीटर कच्ची शराब थी। महिला ने अपना नाम जवाहरनगर वार्ड 15 निवासी राजवती पत्नी स्व.मुन्ना लाल बताया। साथ ही बताया कि वह कच्ची शराब को गौलापार ले जाकर बेचती है। बनभूलपुरा पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
