अलीगढ़: यूनिवर्सिटी निर्माण को लेकर प्रमुख सचिव ने दिए सख्त निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़, अमृत विचार। प्रमुख सचिव कारागार विभाग एवं जनपद के नोडल अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने योगी सरकार की प्राथमिकता में शामिल राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण में हो रही देरी और कछुआ चाल को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने ठेकेदार और …

अलीगढ़, अमृत विचार। प्रमुख सचिव कारागार विभाग एवं जनपद के नोडल अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने योगी सरकार की प्राथमिकता में शामिल राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण में हो रही देरी और कछुआ चाल को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने ठेकेदार और अभियंताओं को युद्धस्तर पर मानव श्रम बढ़ाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दो शिफ्टों में यहां कार्य पूरा कराया जाए। यहां बमुश्किल 25 फीसदी काम पूरा हो सका है, जबकि यहां 33 फीसदी कार्य पूरा हो जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि खुद मुख्यमंत्री यहां आकर निर्माण में देरी को लेकर नाराजगी जता चुके हैं, इसके बाद भी निर्माणदायी संस्था इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।

ये भी पढ़ें-हल्द्वानी: कोतवाली क्षेत्र में टूटे दो दुकानों के ताले, कूड़ा गाड़ी से बैट्री चोरी

संबंधित समाचार