हरदोई : जिले में डेंगू की दस्तक, स्वास्थ्य महकमा बे-खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हरदोई। बदलते मौसमी से बीमारियां घर-घर दस्तक दें रहीं है। ज़िले के सभी गांवों में बेदर्द बुखार अपने पांव पसार चुका है। हर तरफ बुखार के मरीज़ तड़प रहे है। सांडी,बिलग्राम,बावन और शाहबाद के साथ-साथ आस-पास के गांवों में वायरल फीवर और डेंगू की दस्तक शुरू हो चुकी है। हर तरफ डेंगू का …

अमृत विचार, हरदोई। बदलते मौसमी से बीमारियां घर-घर दस्तक दें रहीं है। ज़िले के सभी गांवों में बेदर्द बुखार अपने पांव पसार चुका है। हर तरफ बुखार के मरीज़ तड़प रहे है। सांडी,बिलग्राम,बावन और शाहबाद के साथ-साथ आस-पास के गांवों में वायरल फीवर और डेंगू की दस्तक शुरू हो चुकी है। हर तरफ डेंगू का खौफ देखा जा सकता है। डिप्रेशन में आए मरीज़ हल्का बुखार होने पर भी प्लेटलेट्स चेक करा रहे है। बावजूद इसके स्वास्थ्य महकमां खामोश बैठा हुआ है।

खास बात यह है कि स्वास्थ्य महकमें ने फिलहाल अभी तक कोई भी कैम्प नही लगाया गया है। और तो और उसके आंकड़ों पर गौर करें तो पता लग जाएगा कि ज़िम्मेदार किस तरह सफेद झूठ बोलने में माहिर हो चुके हैं। महकमें के आंकड़ों के मुताबिक ज़िले में डेंगू के सिर्फ 58 मरीज़ है और अभी तक मलेरिया के 450 केस दर्ज किए गए हैं। स्वस्थ्य महकमें के आंकड़े अगर सही है तो सिर्फ बावन में पिछले 10 दिनों से डेंगू के 100 केस सामने आ चुके हैं।

इतना ही नहीं पचासों केस नर्सिंग होम तक पहुंच चुके हैं। इसके अलावा लगभग सभी गांव में शुरू हुआ डेंगू का दायरा लगातार बढ़ रहा है। बावन निवासी रिजवाना, इंतिज़ार हुसैन, इज़हार हुसैन, मुन्ने खान, गॉनिया खान, राहुल शर्मा, इसहाक शाह, समेत सैकड़ो लोग बीमार है। लेकिन जिम्मेदारों को इससे कोई सरोकार नहीं है। फांगिग ना होने से डेंगू का दायरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

यह भी पढ़ें:- डेंगू का डंक : जिले में सामने आए तीन मरीज, एक रेफर, कई के सैंपल भेजे

संबंधित समाचार