बेतालघाट: सोनगांव में गुलदार ने दिनदहाड़े ग्रामीण पर किया हमला
बेतालघाट, अमृत विचार। क्षेत्र के सोनगांव में गुलदार ने दिनदहाड़े एक ग्राणीण को हमला कर घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया। भयभीत ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने की मांग उठाई है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 2 बजे बेतालघाट के सोनगांव निवासी 40 वर्षीय जगजीत सिंह अपने घर …
बेतालघाट, अमृत विचार। क्षेत्र के सोनगांव में गुलदार ने दिनदहाड़े एक ग्राणीण को हमला कर घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया। भयभीत ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने की मांग उठाई है।
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 2 बजे बेतालघाट के सोनगांव निवासी 40 वर्षीय जगजीत सिंह अपने घर के आंगन में कुछ काम कर रहे थे। उनके पीछे से गायों का झुंड दौड़ता हुआ आ रहा था। जगजीत ने पीछे मुड़कर देखा तो एक गुलदार उनका पीछा कर रहा था। गुलदार को देखते ही जगजीत सिंह भागने को उठे ही थे कि गुलदार ने उन पर हमला कर दिया।
उनके शोर मचाने पर लोगों को आता देख गुलदार भाग खड़ा हुआ। आनन फानन में घायल जगजीत सिंह को आसपास के लोगों ने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया।
दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र के ग्रामीणों में भय है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने का आग्रह किया है।
