संगठन में सदस्य भी सम्मान का पात्र, भाई-भतीजावाद को जगह नहीं :राष्ट्रीय महासचिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। भारतीय हलधर किसान यूनियन की बुंदेलखण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव ने कहा कि हमारे संगठन में सदस्य भी सम्मान का पात्र है। भाई-भतीजावाद और रिश्तेदारी का संगठन में कोई महत्व नहीं है। निष्क्रिय पदाधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि जो सक्रिय रूप से कार्य नहीं कर सकते वे …

बांदा, अमृत विचार। भारतीय हलधर किसान यूनियन की बुंदेलखण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव ने कहा कि हमारे संगठन में सदस्य भी सम्मान का पात्र है। भाई-भतीजावाद और रिश्तेदारी का संगठन में कोई महत्व नहीं है। निष्क्रिय पदाधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि जो सक्रिय रूप से कार्य नहीं कर सकते वे स्वयं से इस्तीफा दे दें।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को भारतीय हलधर किसान यूनियन की बुंदेलखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक अध्यक्ष चित्रकूटधाम मण्डल जयराम सिंह बछेउरा की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव हीरा सिंह भदौरिया के मुख्य आतिथ्य में गेस्ट हाउस में हुई, समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव ने कहा कि संगठन में सक्रियता तथा अनुशासन सर्वोपरि होता है। संगठन में परिवादवाद, भाई-भतीजावाद, रिश्तेदारी आदि का कोई महत्व नहीं होता है। संगठन का कार्य करने वाला सदस्य भी सम्मान का पात्र होता है। बैठक में जनक सिंह परिहार के कार्यों की सभी ने प्रसंशा की।

राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि एक माह के अन्दर सभी जनपदों के पदाधिकारियों की पूरी सूची मिल जानी चाहिए। जो भी पदाधिकारी सक्रिय रूप से कार्य नहीं कर सकते, वह स्वयं अपना त्यागपत्र दे दें।जयराम सिंह बछेउरा, हरदेव सिंह, वीरेन्द्र सिंह आदि ने कहा कि किसानों की समस्याओं एवं उनके निस्तारण के लिये संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपील की।

जिलाध्यक्ष बांदा पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव ने घोषणा की कि अगले रविवार जनपद बांदा के पदाधिकारियों की बैठक कर जिला कार्यकारिणी की घोषणा की जायेगी। बैठक के अन्त में राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव हीरा सिंह भदौरिया ने सभी जिलाध्यक्षों को सदस्यता शुल्क की रसीद बुकें, परिचय पत्र, मनोनयन, प्रमाण पत्र, स्टीकर आदि वितरित किए।बैठक में चित्रकूट से जिलाध्यक्ष श्याम सिंह परिहार, महोबा से जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र तिवारी, ललितपुर से जिलाध्यक्ष सूरत सिंह परमार, महरौनी से जिलाध्यक्ष महिला विमला देवी सिंह परिहार, जालौन से जिलाध्यक्ष अमर सिंह चंदेल, बांदा से पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव और झांसी से अरविन्द सिंह परिहार ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें-Rubina Dilaik photos: रुबीना दिलैक के बोल्ड लुक ने खींचा सबका ध्यान, अपने इस अंदाज से जीता फैंस का दिल

संबंधित समाचार