बरेली: गर्मी का चढ़ा पारा, बिजली भी हुई गायब
बरेली, अमृत विचार। रविवार को लॉकडाउन की वजह से सभी लोग अपने घरों में कैद थे। मगर उनकी छुट्टी का मजा बिजली न आने से खराब हो गया। शहर के कई इलाकों में लगातार बिजली कटौती से लोग बेहाल हो उठे। अधिकारी और कर्मचारियों के फोन न उठने से लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ …
बरेली, अमृत विचार। रविवार को लॉकडाउन की वजह से सभी लोग अपने घरों में कैद थे। मगर उनकी छुट्टी का मजा बिजली न आने से खराब हो गया। शहर के कई इलाकों में लगातार बिजली कटौती से लोग बेहाल हो उठे। अधिकारी और कर्मचारियों के फोन न उठने से लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश है।
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा दावा कर रहे हैं कि कि हर जिले में शहर में 24 घंटे और देहात क्षेत्र में 18 घंटे बिजली मुहैया कराई जा रही है। मगर जिले के बिजली अधिकारी ऊर्जा मंत्री के दावे की हवा निकाल रहे हैं। रविवार को कोरोना की रोकथाम को लगाए गए लॉकडाउन की वजह से सभी लोग घरों में कैद थे। मगर सुबह से ही प्रेमनगर, चाहबाई कोहड़ापीर,कुतुबखाना, सुभाष नगर मढ़ीनाथ, करगैना, कर्मचारी नगर, हरूनग्ला , नकटिया,सीबीगंज समेत कई इलाकों में बिजली की लगातार कटौती से लोग बेहाल हो उठे।
चौपला पर दूसरे दिन भी गुल रही बिजली
सेतु निगम द्वारा चौपला चौराहा पर ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के चलते लगातार दूसरे दिन भी बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अबर अभियंता सनेन्द्र सिंह ने बताया कि रविवार को ओवरहेड लाइन शिफ्टिंग का कार्य दोपहर 11 से 2 बजे तक चला। जिसके चलते मलूकपुर, बिहारीपुर सिविल लाइन्स, किशोर बाजार, कृष्णापुरी, टंडनवाडा, सिटी सब्जी मंडी, कुंवरपुर, बमनपुरी, चौपला चौराहा समेत कई इलाकों की बिजली गुल रही।
