सुल्तानपुर: उधारी न देने पर दबंगों ने दुकानदार को पीटा, आक्रोशित दुकानदारों ने सड़क किया जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर, जयसिंहपुर। जिले के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बिरसिंहपुर बाजार में रविवार की सुबह लगभग सात बजे कुछ लोगों ने उधारी न देने पर एक दुकानदार व उसके परिवार के लोगों की पिटाई कर दी। जिससे नाराज दुकानदारों ने बिरसिंहपुर बाजार कि सड़क पर बैठ गए। सूचना पर जयसिंहपुर कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ …

सुल्तानपुर, जयसिंहपुर। जिले के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बिरसिंहपुर बाजार में रविवार की सुबह लगभग सात बजे कुछ लोगों ने उधारी न देने पर एक दुकानदार व उसके परिवार के लोगों की पिटाई कर दी। जिससे नाराज दुकानदारों ने बिरसिंहपुर बाजार कि सड़क पर बैठ गए। सूचना पर जयसिंहपुर कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।

बिरसिंहपुर बाजार के व्यवसाई पवन अग्रहरि का आरोप है कि क्षेत्र के ही कटाट पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी बेचन सिंह व उनके अन्य साथियों ने उधारी का पैसा मांगने व उधार देने से इनकार करने पर रविवार की सुबह सात बजे दुकान पर पहुंच कर गाली गलौज करने लगे। परिवार के लोगों ने जब गाली गलौज से मना किया तो आए लोगों ने दुकानदार व उनके परिवारजनों की पिटाई करने लगे। हल्ला गुहार पर पहुंचे अन्य व्यवसाई व राहगीरों को देखते हुए हमलावर भाग निकले।

मारपीट की सूचना मिलते ही बिरसिंहपुर बाजार के व्यवसाई अपनी दुकान बंद कर सड़क पर बैठ गए। सड़क जाम की सूचना मिलते ही जयसिंहपुर कोतवाल प्रेमचंद सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ बिरसिंहपुर बाजार पहुंचकर स्थिति को संभालने में लगे हुए हैं। वहीं व्यापारियों का आरोप है कि तीन दिन पहले भी स्थानीय पुलिस को शिकायत पत्र दिया गया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। जिससे दबंगों का हौसला बुलंद है। खबर लिखे जाने तक जाम नहीं खुला था।

यह भी पढ़ें:-सुल्तानपुर: घर के अंदर पंखे से लटकता मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार