आज का राशिफल: 20 जुलाई 2020

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष- आज का राशिफल 20 जुलाई सोमवार को चंद्रमा का संचार दोपहर के बाद कर्क राशि में हो रहा है। दोपहर से पहले तक चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। साथ ही आज का सावन के तीसरा सोमवार और सोमवती अमावस्या है, इस शुभ तिथि सर्वार्थ सिद्धि योग पर बन रहा है। मिथुन- यदि आप अपने …

मेष- आज का राशिफल 20 जुलाई सोमवार को चंद्रमा का संचार दोपहर के बाद कर्क राशि में हो रहा है। दोपहर से पहले तक चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। साथ ही आज का सावन के तीसरा सोमवार और सोमवती अमावस्या है, इस शुभ तिथि सर्वार्थ सिद्धि योग पर बन रहा है।

मिथुन- यदि आप अपने करियर में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं तो अभी परिस्थितियां ठीक नही हैं। किसी भी काम में हाथ डालने से पहले अपने जीवनसाथी से सलाह ले लें। निर्णय लेकर आगे बढ़ना है तो फिर कुछ प्राप्त करने के लिए कुछ खोना भी पड़ सकता है।

वृष- आप अपने सभी कामकाजी गतिविधियों को जरूरत के मुताबिक संचालित करने में सफल रहते हैं। आपके साथी मदद देने के लिए तैयार तो हैं लेकिन उन पर पूरी तरह विश्वास कर लेना खतरे से खाली नहीं होगा। विदेश से कुछ शुभ समाचर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क- आज के दिन किसी नए प्रोजेक्ट पर आपका ध्यान आकर्षित होगा। हो सकता है इस क्षेत्र में कुछ पुराने मित्रों से आर्थिक सपॉर्ट मिल जाए। अगर किसी की सहायता करेंगे तो आपको भी कुछ आर्थिक लाभ हो सकता है। अपने आप पर विश्वास रखें, जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान मिलेगा।

सिंह- यदि आप अपने करियर में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं तो अभी परिस्थितियां ठीक नही हैं। किसी भी काम में हाथ डालने से पहले अपने जीवनसाथी से सलाह ले लें। निर्णय लेकर आगे बढ़ना है तो फिर कुछ प्राप्त करने के लिए कुछ खोना भी पड़ सकता है।

कन्या- आपकी मनोदशा कुछ तनाव ग्रस्त रहेगी। यदि आप किसी प्रेम प्यार के दायरे का खुलासा करते हैं तो कहीं न कहीं से पारिवारिक वातावरण अधिक नुकसानदायक हो सकता है। यदि दाम्पत्य सहयोग से कोई बात छुपी रहेगी तो सायंकाल के बाद घर परिवार में भी कटुता व्याप्त हो सकती है।

तुला- तीर्थयात्रा आदि का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों की खातिर के लिए कुछ धन की भी व्यवस्था करनी पड़ सकती है। यदि आप किसी एग्जाम परीक्षा के लिए तैयारी करना चाहते हैं तो फिर अपने घर के साधन भी व्यवस्थित करने होंगे। घर के वरिष्ठ सदस्य से टकराव मोल लेना सही नहीं है।

वृश्चिक- अपने बिजनस या जॉब प्रोस्पेक्टस को सुधारने के लिए कार्यक्रम में परिवर्तन करना आवश्यक होगा। आर्थिक फील्ड में अभी ज्यादा प्रेशर नहीं है। हल्की फुल्की देनदारियां चुका देने के बावजूद सुरक्षित कोष में कमी नहीं आएगी। परिजनों की मांग पूरी करनी आवश्यक है।

धनु- किसी खास सदस्य के खराब स्वास्थ्य के कारण घर-परिवार का वातावरण कुछ अवसादपूर्ण रहेगा। तनाव से उबरने का रास्ता यही है कि आज आप किसी मनोरंजक यात्रा पर निकल पड़ें। यदि आपके पास वाहन आदि नहीं भी हो तो सार्वजनिक वाहन का फायदा उठाया जा सकता है।

मकर- शारीरिक शिथिलता और अस्वस्थता खत्म होती जाएगी। आपके द्वारा किए गए उपाय या योग आदि का अच्छा परिणाम मिलने लगेगा। छोटे सदस्य या संतान की ओर से भी अच्छा समाचार मिलेगा। वस्त्र आदि का लाभ हो सकता है। किसी खराब पड़ी वस्तु का पुनः संचालन हो जाएगा।

कुंभ- आज आपके कार्यक्षेत्र के वातावरण में सुधार होगा। कठोर प्रकृति का व्यक्ति नजरों से दूर रहेगा और वातावरण में हल्कापन और मनोरंजन का रंग छाया रहेगा। किसी सहकर्मी या बॉस के द्वारा पार्टी देने से और भी चहल पहल बढ़ेगी। छोटे भाई-बहनों का सहयोग बना हुआ है।

मीन- आज आप कुछ मायूसी के मूड में रहेंगे। युवा वर्ग को दाम्पत्य जीवन अथवा प्रेम संबंधो को लेकर शिकायत रहेगी। जीवनसाथी का भरोसा जीतना जरूरी होगा। कुछ जरूरी खर्चे भी सामने आएंगे। बुजुर्गों का सहयोग कुछ हद तक माहौल को ठीक करने में सहायक होगा।