देहरादून: पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायतें छोड़ रील बना रही थी मैडम, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। अगर आप मुसीबत में हैं और पुलिस कंट्रोल रूम से मदद की उम्मीद कर रहे हैं, तो आपकों मदद नहीं मिलेगी। क्योंकि जिन्हें मदद करनी है वो रील बनाने में व्यस्त हैं। इमरजेंसी कॉल के बावजूद आपकी समस्या को सुना नहीं जाएगा। क्योंकि यहां कर्मचारी तो अपने में ही व्यस्त हैं। देहरादून …

देहरादून, अमृत विचार। अगर आप मुसीबत में हैं और पुलिस कंट्रोल रूम से मदद की उम्मीद कर रहे हैं, तो आपकों मदद नहीं मिलेगी। क्योंकि जिन्हें मदद करनी है वो रील बनाने में व्यस्त हैं। इमरजेंसी कॉल के बावजूद आपकी समस्या को सुना नहीं जाएगा। क्योंकि यहां कर्मचारी तो अपने में ही व्यस्त हैं। देहरादून पुलिस कंट्रोल रूम से वायरल हुआ एक वीडियो इस बात को बता रहा है।

सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम से महिला कर्मचारियों का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें तीन महिला कर्मचारी रील बना रही है। ड्यूटी के दौरान महिला कर्मचारी यह रील बना रही है। पुलिस कंट्रोल रूम में इमरजेंसी कॉल सुनने के बजाय कर्मचारी रील बना रही है।

ड्यूटी के दौरान महिला कर्मचारियों का यह वीडियो वायरल होने पर डीजीपी ने कहा कि पहले भी इस तरह से रील बनाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए निर्देश भी जारी कर चुके हैं। जिसने भी इस तरह की कोई हरकत की उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के 112 कंट्रोल रूम का ऐसा हाल दिखा। मैडम जी ‘दिल नहीं लगदा’ पर रील में व्यस्त हैं। इमरजेंसी कॉल सुनने के बजाए इस तरह डांस कर रील बना रहीं कर्मचारी। यह वीडियो देहरादून के कंट्रोल रूम का बताया जा रहा है। मामले के सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने भी इसे सख्ती से लिया है।

संबंधित समाचार