मथुरा: कंसवध मेले की तैयारियां हुईं पूरी, विदेशों से घर आ रहे चतुर्वेदी समाज के लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा, अमृत विचार। चतुर्वेदी समाज द्वारा कंसवध मेला की तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। कंसवध के लिए विदेशों में रहने वाले चतुर्वेदी समाज के लोग घर आ गए हैं। समाज के प्रत्येक वर्ग में कंसवध मेला को लेकर उत्साह है। सोमवार को श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक एवं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा …

मथुरा, अमृत विचार। चतुर्वेदी समाज द्वारा कंसवध मेला की तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। कंसवध के लिए विदेशों में रहने वाले चतुर्वेदी समाज के लोग घर आ गए हैं। समाज के प्रत्येक वर्ग में कंसवध मेला को लेकर उत्साह है। सोमवार को श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक एवं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने मेला में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एक नवंबर को गोपाष्टमी उत्सव होगा। जिसमें प्रातः काल का गौचारण लीला पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पर प्रात: 10 बजे से सायं चार बजे तक होगी।

ये भी पढ़ें- मथुरा: सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर ली शपथ, लगाई गई जीवन पर प्रदर्शनी

उन्होंने बताया कि गली भीखचंद सेठ से ठाकुर जी गौ चराने के लिए गोपाल बाग पुराने बस स्टैंड पर जाएंगे और वहां से वापसी में एक भव्य शोभायात्रा के रूप में वापस आएंगे। इसके पश्चात दो नवंबर को अक्षय नवमी की परिक्रमा और सायंकाल अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन सायं काल 7:00 बजे से विश्राम घाट पर होगा।

तीन नवंबर को कंस वध मेले का आयोजन होगा। मेला में शामिल होने के लिए दुबई, मुंबई, गुजरात, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया एवं मॉरीशस समेत अन्य स्थानों पर रहने वाले चतुर्वेदी समाज के लोग घर आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि चार नवंबर को देवोत्थान एकादशी के दिन पुण्यतिथि विश्राम घाट पर भव्य दीपदान का आयोजन होगा। कंस मेला चतुर्वेदी समाज का पारंपरिक और ऐतिहासिक मेला है और इस मेले में चतुर्वेदी बंधु जहां भी है पूरे विश्व में से इस दिन मथुरा आने की कोशिश करते हैं। परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मेले की व्यवस्थाओं को सेक्टरों में विभाजित किया है।

गोपाष्टमी की जिम्मेदारी युवा समिति के संयोजक योगेश चतुर्वेदी बल्लू व आशीष चतुर्वेदी को दी गई है। शोभा यात्रा की जिम्मेदारी परिषद के मंत्री गोपाल चतुर्वेदी व नीरज चतुर्वेदी को दी गई है। उनका सहयोग परिषद के मंत्री अमित चतुर्वेदी, अनुज पाठक, संजीव चतुर्वेदी करेंगे। व्यवस्थाओं पर परिषद के उपाध्यक्ष संजय चतुर्वेदी अल्पाइन, कोषाध्यक्ष कमल चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष मनोज पाठक, सभी व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे। पत्रकार वार्ता में संरक्षक गिरधारी लाल पाठक, उपाध्यक्ष संजय अल्पाइन, पार्षद रितेश पाठक, योगेश बल्लू, कमल चतुर्वेदी, आशीष चतुर्वेदी, अनुज पाठक आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- मथुरा: 25 लाख रुपये के गांजे के साथ एक गिरफ्तार, दो फरार

 

संबंधित समाचार