लखनऊ: नशे में धुत चार लोगों ने युवक को पीटा, हजरतगंज में हुई घटना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित दैनिक जागरण चौराहे पर नशे में धुत चार लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई की। जिससे युवक बुरी तरह से घायल हो गया। शोर-शराबा के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा होते देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। …

लखनऊ। हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित दैनिक जागरण चौराहे पर नशे में धुत चार लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई की। जिससे युवक बुरी तरह से घायल हो गया। शोर-शराबा के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा होते देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

जियामऊ निवासी आलोक यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बाइक से कहीं जा रहा था। उसी दौरान जागरण चौराहा पर मौजूद चार लोगों ने उसके साथ बदसलूकी करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसे मारना पीटना शुरू कर दिया। लोगों को आते देख आरोपियों ने एक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। एडीसीपी मध्य राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर हमलावरों की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक छानबीन में सामने आया है कि युवकों की किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।

संबंधित समाचार