दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में लगी आग, 2 लोगों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद रहीं। कुछ घायल हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, सभी की हालत स्थिर है और उन्हें मामूली चोटें आई हैं। वहीं, 2 लोगों की मृत्यु हुई है, उनकी …

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद रहीं। कुछ घायल हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, सभी की हालत स्थिर है और उन्हें मामूली चोटें आई हैं। वहीं, 2 लोगों की मृत्यु हुई है, उनकी पहचान की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 3 लोगों को बचाया गया है कई और लोगों के आग में फंसे होने की आशंका है।

ये भी पढ़ें : दिल्ली: रोहिणी सेक्टर 3 स्थित बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, दमकल की 14 गाड़ियां पहुंचीं

दिल्ली पुलिस के मुताबिक आग एक फुटवियर कंपनी में लगी है। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। हालांकि अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। कुछ और लोग भी झुलस गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। सभी की हालत स्थिर है। राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे में राहत और बचाव के लिए पहुंचे दमकलकर्मियों ने कुछ लोगों को इमारत से बाहर निकाला है जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंगलवार की सुबह नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में आग लग गई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हैं वहीं राहत और बचाव का अभियान जारी है। ये इमारत नरेला के इंडस्ट्रियल एरिया के ई-ब्लॉक में स्थित है। ये इमारत तीन सौ वर्ग मीटर क्षेत्र में बनी है। ये फैक्ट्री तीन मंजिला इमारत में है। इसकी दूसरे और तीसरे फ्लोर पर आग लगी है।

ये भी पढ़ें : बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट में अचानक दिखीं आग की लपटें, दिल्ली हवाई अड्डे पर रोका गया

संबंधित समाचार