लखनऊ: जयंत चौधरी ने विधानसभा स्पीकर को लिखा पत्र, उठाया ये बड़ा सवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राष्ट्रीय लोक दल मुखिया जयंत चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से सवाल किया है। उन्होंने आजम खान की सदस्यता जाने की बात कहते हुए कहा कि विक्रम सैनी पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। जयंत ने जन लोक प्रतिनिधित्व कानून का हवाला देते हुए सतीश महाना से विक्रम सैनी के प्रकरण में …

लखनऊ, अमृत विचार। राष्ट्रीय लोक दल मुखिया जयंत चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से सवाल किया है। उन्होंने आजम खान की सदस्यता जाने की बात कहते हुए कहा कि विक्रम सैनी पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। जयंत ने जन लोक प्रतिनिधित्व कानून का हवाला देते हुए सतीश महाना से विक्रम सैनी के प्रकरण में भी शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

जयंत चौधरी ने मंगलवार को स्पीकर सतीश महाना को पत्र लिखा। जयंत ने पत्र में लिखा कि स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट में हेट स्पीच के मामले में आपके कार्यालय द्वारा परित फैसला लेते हुए सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां की सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई जनप्रतिनिधित्व कानून लागू करने की आप की सक्रियता की प्रशंसा की जानी चाहिए किंतु जब हम पूर्व में घटित ऐसे ही मामले में आपकी निष्क्रियता देखते हैं तो सवाल खड़ा होता है। क्या कानून की व्याख्या व्यक्ति और व्यक्ति के मामले में अलग-अलग रूप से की जा सकती है?

जयंत चौधरी ने आगे लिखा इस संदर्भ में आपका ध्यान मैं खतौली मुजफ्फरनगर से भाजपा विधायक विक्रम सैनी के प्रकरण में आकृष्ट कराना चाहूंगा, जिन्हें 2013 में हुए मुजफ्फरनगर दंगे के लिए स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट ने 11 अक्टूबर 2022 को जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत 2 साल की सजा सुनाई गई। इस बारे में आज तक किसी भी कार्रवाई को अंजाम में नहीं लाया गया है।

ये भी पढ़ें-बरेली: दिवाली मेला के आखिरी दिन ‘डांस का धमाल’, स्वाति अग्रवाल बनीं Mela Queen

संबंधित समाचार