आज का राशिफल। 02 नवंबर, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज आपका मन कई तरह के विचारों में उलझा रहेगा। सरकारी कार्यों में बाधा आ सकती है। आपको काफी दौड़धूप करनी पड़ सकती है। जल्दबाज़ी में लिए गए निर्णय नुकसानदेह सिद्ध होंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वृष आज आपकी दिनचर्या बहुत ही व्यवस्थित रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस का काम घर से …

मेष

आज आपका मन कई तरह के विचारों में उलझा रहेगा। सरकारी कार्यों में बाधा आ सकती है। आपको काफी दौड़धूप करनी पड़ सकती है। जल्दबाज़ी में लिए गए निर्णय नुकसानदेह सिद्ध होंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष

आज आपकी दिनचर्या बहुत ही व्यवस्थित रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस का काम घर से ही करना पड़ेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। उलझे हुये कार्यों को सुलझाने में सफलता मिलेगी। जॉब में स्थानांतरण या बदलाव हो सकता है।

मिथुन

आज अपने स्वभाव में सहजता बनाए रखें। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश न करें। जो काम आपको अच्छा नहीं लग रहा है उसे न करें। मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो सकती है। दूसरों के काम में हस्तक्षेप करना उचित नहीं है।

कर्क

आज व्यापार में लाभ के अवसर निर्मित होंगे। कानूनी अड़चन दूर हो सकती है। रुके हुए काम बनने की पूरी संभावना है। दोपहर के बाद का समय शुभ नहीं है। विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहेंगे। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा लापरवाही न करें।

सिंह

आज कार्यालय में आपका प्रभाव बढ़ेगा। सभी कार्य समय से पूर्ण होंगे। सामाजिक स्तर पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

कन्या

आज मानसिक रूप से कुछ थकान का अनुभव करेंगे। प्रेमी जन के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संतान के करियर में रुकावटें आ सकती हैं। जिद्द की वजह से अपना नुकसान करवा सकते हैं। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ अपने संबंध खराब न करें।

तुला

आज परिवार में असंतोष की भावना पनप सकती है। कारोबार में उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन न कर पाने से मन व्यथित हो सकता है। उधारी के कारण लोगों से आपके व्यवहार खराब हो सकते हैं। हालांकि परिस्थितियों के बीच आप स्वयं को ढाल लेंगे।

वृश्चिक

आज कार्यक्षेत्र में आप बुद्धि और विवेक का परिचय देंगे। लव मैरिज में आने वाली समस्या का समाधान होगा। प्रियजनों के साथ मुलाक़ात हो सकती है। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आत्मविश्वास के कारण आपके काम सफल होंगे।

धनु

आज व्यर्थ की उलझनों में फंस सकते हैं। अहं भाव के कारण आपके संबंध प्रभावित हो सकते हैं। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आपको अपना आहार संतुलित रखना चाहिए। हाथ-पैरों में झुनझुनी जैसा दर्द हो सकता है।

मकर

आज व्यवसाय में आपको बड़ा कांट्रैक्ट मिल सकता है। अपने प्रतिद्वन्द्वियों के बीच आपकी साख बढ़ेगी। आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपकी आय में वृद्धि होगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी सचेत रहेंगे।

कुंभ

आज नजदीकी संबंधों में कटुता का भाव न आने दें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों को सोच-समझकर अपनी बातें बोलनी चाहिए। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। महिलाओं का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

मीन

आज परिजनों के साथ समय का पूरा आनंद उठाएंगे। धार्मिक स्थलों पर समय बिताना पसंद करेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। मंहगे उत्पादों की ख़रीदारी करने के लिए दिन बेहतर है। अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन से बिगड़े काम बन सकते हैं।