87 शादियां कर चुके प्लेबॉय किंग की नई प्लानिंग, अब पूर्व पत्नी से करेगा 88वीं शादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जकार्ता। इंडोनेशिया में ‘प्लेबॉय किंग’ के नाम से मशहूर एक 61 साल का शख्स पूर्व पत्नी से अपनी 88वीं शादी करेगा। शख्स ने बताया, हालांकि हमें अलग हुए काफी समय हो गया है, लेकिन हमारे बीच का प्यार अब भी मज़बूत है। बकौल शख्स, 14 साल की उम्र में उसने पहली बार शादी की थी। …

जकार्ता। इंडोनेशिया में ‘प्लेबॉय किंग’ के नाम से मशहूर एक 61 साल का शख्स पूर्व पत्नी से अपनी 88वीं शादी करेगा। शख्स ने बताया, हालांकि हमें अलग हुए काफी समय हो गया है, लेकिन हमारे बीच का प्यार अब भी मज़बूत है। बकौल शख्स, 14 साल की उम्र में उसने पहली बार शादी की थी।

61 साल के कान नाम के शख्स शख्स ने अपनी उम्र से ज्यादा बार ज़िंदगी में शादी कर डाली है। दिलचस्प बात ये है कि 88वीं बार वो एक बार फिर शादी के लिए तैयार है और इस बार वो उसी महिला को बीवी (Man Set to Marry His Ex-Wife) बनाने के लिए तैयार है, जिसे कुछ साल पहले तलाक दिया था। इस शख्स को स्थानीय स्तर पर प्लेबॉय किंग के तौर पर जाना जाता है।

ये भी पढ़ें : Video: ये मजदूर का डांस है भईया, ऐसे जबर मूव्स देखकर माइकल जैक्सन भी हो जाते फैन!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पश्चिमी जावा के मजेलेंग्का में रहने वाले कान 61 साल के हैं और वे अपने ज़िंदगी की 88वीं शादी करने के लिए तैयार हैं। वे इस बार जिस महिला से शादी करने जा रहे हैं, वो उनकी 86वीं पत्नी रह चुकी हैं। उनके मुताबिक लंबे समय पहले ही वो अलग हो गए थे, लेकिन दोनों के बीच का कुछ रिश्ता है, जो उन्हें दोबारा एक करने वाला है। उस वक्त कान ने अपनी पत्नी को एक महीने बाद ही तलाक दे दिया था, लेकिन वो अब भी उन्हें प्यार करती थी। जब उसने वापसी की इच्छा जताई तो कान इनकार नहीं कर सके।

कान ने पहली शादी 14 साल की उम्र में की थी और उनकी पत्नी उनसे 2 साल बड़ी थीं। 2 साल बाद उनका तलाक हो गया था क्योंकि उसे कान का एटीट्यूड ठीक नहीं लगता था। वे बताते हैं कि कभी भी उन्होंने कुछ ऐसा नहीं किया, जो महिलाओं के लिए अच्छा नहीं हो, न ही किसी की भावना के साथ खेला। उन्होंने तब से 87 शादियां कर डालीं और अब भी इस सिलसिले को थामने के लिए तैयार नहीं हैं। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं है कि 87 शादियों के कान के कितने बच्चे हैं।

ये भी पढ़ें : Video: 3 फुट के अजीम की पूरी हुई मुराद, ढाई फुट की बुशरा से होगा निकाह

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका