हल्द्वानी: थाने में पकड़ लिया हाथ, बोली-जाउंगी तो प्रेमी के साथ
हल्द्वानी, अमृत विचार। लापता हुई नाबालिग को तलाश कर लाई पुलिस तो पता लगा कि वह इलाके के ही एक नाबालिग लड़के से प्यार करती थी। लड़की ने थाने में ही प्रेमी का हाथ पकड़ लिया और बोली, जाउंगी तो प्रेमी के साथ। परिजन उसे समझाते रहे, लेकिन वह समझने को तैयार नहीं हुई। बनभूलपुरा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। लापता हुई नाबालिग को तलाश कर लाई पुलिस तो पता लगा कि वह इलाके के ही एक नाबालिग लड़के से प्यार करती थी। लड़की ने थाने में ही प्रेमी का हाथ पकड़ लिया और बोली, जाउंगी तो प्रेमी के साथ। परिजन उसे समझाते रहे, लेकिन वह समझने को तैयार नहीं हुई।
बनभूलपुरा क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी को क्षेत्र का ही रहने वाला किशोर बहला-फुसला कर भगा ले गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी। इस बीच किशोरी को पुलिस ने किशोर के साथ बरामद कर लिया। पुलिस दोनों को थाने ले आई और सूचना परिजनों को दी। थाने में पूछने पर लड़की अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद्द पर अड़ी रही।
परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश की तो लड़की ने प्रेमी का हाथ पकड़ लिया और कहा वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती थी। बहरहाल, परिजनों के काफी समझाने के बाद भी वह घर जाने को तैयार नहीं हुई। जिसके बाद पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया। जबकि किशोर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस न्यायालय में नाबालिग लड़की के बयान दर्ज कराने की बात कह रही है।
