एसएसबी और पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर : 225 ग्राम स्मैक के साथ दो को भेजा जेल
अमृत विचार, रूपईडीहा, बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर बुधवार एसएसबी और पुलिस के जवानों ने गश्त करते स्मैक तस्करों को पकड़ा। उनके पास से 265 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। बरामद स्मैक को पुलिस ने सीज कर तस्करों को जेल भेज दिया है। स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 155 लाख रुपए बताई जा रही …
अमृत विचार, रूपईडीहा, बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर बुधवार एसएसबी और पुलिस के जवानों ने गश्त करते स्मैक तस्करों को पकड़ा। उनके पास से 265 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। बरामद स्मैक को पुलिस ने सीज कर तस्करों को जेल भेज दिया है। स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 155 लाख रुपए बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में रूपईडीहा पुलिस मंगलवार रात को सीमा पर जांच अभियान चला रही थी। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि उप निरीक्षक रुदल बहादुर सिंह, एसआई प्रेम चंद्र, रवि सिंह, राहुल सिंह, रामवीर चौहान, अशोक कुमार और एसएसबी 42वीं वाहिनी के निरीक्षक मनोहर सिंह, हेड कांस्टेबल वीर सिंह, मुकेश कुमार, सुरेंद्र शाह, राहुल यादव की टीम मंगलवार रात को सीमा पर रूपईडीहा कस्बे के राम जानकी मंदिर के निकट गश्त करते समय नेपाल मार्ग पर संजय केवट पुत्र राजू केवट निवासी घसियारन मोहल्ला को 165 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा।
जबकि टीम ने मुस्तफा पुत्र हबीब निवासी मुनीरगंज भट्ठा को 160 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। जबकि बरामद स्मैक को सीज कर दिया गया है। एसएसबी के मुताबिक बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 155 लाख रुपए है।
यह भी पढ़ें:-बरेली: स्मैक तस्करों की 1 अरब 8 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
