हल्द्वानी: ओखलकांडा के ग्रामीणों ने किया सड़क को लेकर प्रदर्शन
हल्द्वानी, अमृत विचार। ओखलकांडा और अन्य क्षेत्रों की सड़कों की बदहाली से तंग ग्रामीणों ने बुधवार को बुद्धपार्क में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से उनके क्षेत्र की सड़कें बदहाल हैं। इससे आए दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने तत्काल सड़कों को ठीक करने की मांग की। कहा कि जब तक …
हल्द्वानी, अमृत विचार। ओखलकांडा और अन्य क्षेत्रों की सड़कों की बदहाली से तंग ग्रामीणों ने बुधवार को बुद्धपार्क में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से उनके क्षेत्र की सड़कें बदहाल हैं। इससे आए दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने तत्काल सड़कों को ठीक करने की मांग की। कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने छीड़ाखान-मीडार मोटर मार्ग, काठगोदाम से सिमलिया बैंड तक मोटर मार्ग, डालकनिया से गौनियारो मोटर मार्ग, छीड़ाखान से पश्यों-देवली मार्ग, कुण्डल से शोलापुर मार्ग को जल्द से जल्द ठीक करने की मांग की है।
