संभल: पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार, पुलिस की वर्दी और फर्जी आईकार्ड बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/बहजोई, अमृत विचार। पुलिसकर्मी बनकर लोगों से ठगी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस की वर्दी के अलावा फर्जी आईकार्ड भी बरामद हुआ है। पूछताछ में उसने बताया कि रौब गांठने के साथ ही वह लोगों से ठगी व अवैध वसूली करता था। पुलिस ने आरोपी का चालान …

संभल/बहजोई, अमृत विचार। पुलिसकर्मी बनकर लोगों से ठगी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस की वर्दी के अलावा फर्जी आईकार्ड भी बरामद हुआ है। पूछताछ में उसने बताया कि रौब गांठने के साथ ही वह लोगों से ठगी व अवैध वसूली करता था। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। बहजोई पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

ये भी पढे़ं- संभल: नगर पालिका की जमीन पर हो रहा था अवैध निर्माण, गरजा प्रशासन बुलडोजर

इस दौरान पुलिस ने असमोली थाना क्षेत्र निवासी संदीप पाल को पकड़ लिया। उसके पास से मिले पहचान पत्र व आधार कार्ड में अलग-अलग नाम मिलने पर पुलिस को शक हुआ। थाने लाकर पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाले खुलासे किए। पुलिस के अनुसार संदीप पाल फर्जी पुलिस कर्मी है। असल में उसका नाम रनवीर पत्र विजयपाल है और वह ग्राम दबोई कलां का रहने वाला है।

उसने संदीप पाल के नाम से पुलिस का फर्जी आईडी कार्ड बनवा लिया था। साथ ही वर्दी भी सिलवा ली थी। जिसे पहनकर वह लोगों पर रौब गांठता व अवैध वसूली करता था, साथ ही पुलिस विभाग में नौकरी का झांसा देकर ठगी करता था। उसने ग्राम पंवासा निवासी उपासना से संपर्क किया और खुद को एसपी का पीआरओ बताया और मकान दिलाने के नाम पर उससे 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। बाद में रकम मांगी तो लौटाने से इंकार करने लगा। एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि उसके पास से बाइक, चार एटीएम, पेन कार्ड और आईफोन आदि सामान बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने जिन लोगों के साथ ठगी की है, उनकी पहचान की जा रही है।

ये भी पढे़ं- संभल: पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार में लिप्त 14 युवक- युवतियां पकड़े

संबंधित समाचार