IPL 2023: पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल को कप्तानी से हटाया, शिखर धवन को मिली टीम की कमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 से पहले एक बार फिर अपना कप्तान बदल दिया है और टीम की कमान शिखर धवन को सौंप दी गई है। इससे पहले मयंक अग्रवाल के हाथ में पंजाब किंग्स की कमान थी।पंजाब किंग्स ने ट्वीट किया कि हमें इस बात की जानकारी देते हुए खुशी …

नई दिल्ली। पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 से पहले एक बार फिर अपना कप्तान बदल दिया है और टीम की कमान शिखर धवन को सौंप दी गई है। इससे पहले मयंक अग्रवाल के हाथ में पंजाब किंग्स की कमान थी।पंजाब किंग्स ने ट्वीट किया कि हमें इस बात की जानकारी देते हुए खुशी हो रही है कि शिखर धवन पंजाब किंग्स के नए कप्तान होंगे। आपको मालूम हो कि आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। कई मुकाबले तो ऐसे रहे जहां टीम करीबी अंतर से हारी थी और कप्तान मयंक अग्रवाल अपने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। पंजाब किंग्स की ओर से सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी गई।

आपको बता दें कि 36 साल के शिखर धवन पिछले साल ही पंजाब किंग्स के साथ जुड़े थे, इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ थे। पिछले सीजन 2022 में पंजाब किंग्स ने मेगा ऑक्शन में शिखर धवन को 8.25 करोड़ रुपये में उन्हें खरीदा था। उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए दमदार प्रदर्शन किया था और 14 मैच में 460 रन बनाए थे। धवन पंजाब के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे, जबकि मयंक अग्रवाल पूरे सीजन में सिर्फ 196 रन ही बना पाए थे। साल 2022 में पंजाब किंग्स आईपीएल की प्वाइंट टेबल में छठे नंबर पर रहा था, उसे कुल 14 मैच में सात में जीत और सात में हार मिली थी। हालांकि, धवन के इस दमदार प्रदर्शन के बावजूद पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर ही रही।

पंजाब किंग्स के 14वें कप्तान होंगे धवन
आपको बता दें कि शिखर धवन ने इससे पहले एक मैच में पंजाब किंग्स के लिए कप्तानी की है। वह दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद की भी कप्तानी कर चुके हैं। शिखर धवन पंजाब किंग्स के लिए 14वें कप्तान होंगे।

ये भी पढ़ें : ‘कोहली’ ने तोड़ा ‘विराट’ रिकॉर्ड, T20WC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

संबंधित समाचार