हमीरपुर: युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया सिपाही, लोगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल, मामला दबाने में जुटी पुलिस
अमृत विचार, हमीरपुर। बुधवार रात एक खाकी धारी ने पूरे महकमे को शर्मसार कर दिया है। चोरी छिपे अपनी प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थित में मिले सिपाही को मोहल्ले वासियों ने रंगे हाथों पकड़कर जमकर पीटा और इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। चूंकि यह मामला स्थानीय थाने के सिपाही का है, इसलिए पुलिस …
अमृत विचार, हमीरपुर। बुधवार रात एक खाकी धारी ने पूरे महकमे को शर्मसार कर दिया है। चोरी छिपे अपनी प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थित में मिले सिपाही को मोहल्ले वासियों ने रंगे हाथों पकड़कर जमकर पीटा और इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। चूंकि यह मामला स्थानीय थाने के सिपाही का है, इसलिए पुलिस मामले पर पर्दा डालने की कोशिश में लगी हुई है।
खाकी को शर्मसार करने का यह मामला सुमेरपुर थाना कस्बे का है। सिपाही के बारे में यह बताया जा रहा है कि वह बीते तीन सालों से सुमेरपुर थाने में ही तैनात है। वह कस्बे की ही रहने वाली युवती को अक्सर चोरी छिपे कांशीराम कालोनी लेकर पहुंचता था, जिसपर कालोनी के रहने वाले लोगों को आपत्ति थी।
बुधवार रात भी जब वह बाइक से सादे कपड़ों में युवती को लेकर कॉलोनी पहुंचा और खाली पड़े एक आवास में ले गया। तभी मोहल्ले वासियों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया और उसकी पिटाई करते हुए उसका वीडियो बना लिया। सिपाही को पीटे जाने की सूचना जैसे ही सुमेरपुर थाना पुलिस को लगी, पुलिस के हाथ पैर फूल गए और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस सिपाही सहित युवती को अपने साथ थाने ले गई और मामले को रफा दफा करने की कोशिश में लग गई है।
हमीरपुर: युवती के साथ गलत हरकत करते पकड़ा गया सिपाही, वीडियो वायरल #Hamirpur #policeman #viralvideo #amritvicharnews pic.twitter.com/n3kqcSLhfc
— Amrit Vichar (@AmritVichar) November 3, 2022
इस मामले में पुलिस ने चुप्पी साध रखी है। इस मामले में थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि कांशीराम कालोनी के लोगों ने सिपाही को पकड़ा है। कहा वीडियो अभी उन्हें नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें-लाल किला अटैक: SC ने दोषी अशफाक की फांसी की सजा बरकरार रखी, रिव्यू पिटीशन खारिज
