मुरादाबाद: बीजेपी नेता ने हड़पी 20 लाख की जमीन, मुख्यमंत्री से शिकायत करने लखनऊ पैदल रवाना हुआ पीड़ित
मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रदेश सरकार भले ही भू माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर की कार्यवाही कर रही हो, लेकिन जो तस्वीर यहां सामने आई हैं उसने कहीं न कहीं सरकार की कार्यवाही पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। यह तस्वीरें इस बात की भी गवाही हैं भाजपा में शामिल भू माफियाओं पर सरकार की इस …
मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रदेश सरकार भले ही भू माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर की कार्यवाही कर रही हो, लेकिन जो तस्वीर यहां सामने आई हैं उसने कहीं न कहीं सरकार की कार्यवाही पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। यह तस्वीरें इस बात की भी गवाही हैं भाजपा में शामिल भू माफियाओं पर सरकार की इस कार्यवाही का कोई असर नहीं है।
ऐसा कहना है अमरोहा जनपद के अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला खालसा निवासी ट्रांसपोर्ट कैलाश सैनी का। वह अमरोहा के ही किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी राम सिंह सैनी के उत्पीड़न से परेशान हैं। कैलाश सैनी का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पदाधिकारी ने उनकी 20 लाख की जमीन हड़प ली है। हालांकि इस बाबत उन्होंने अमरोहा के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर शिकायत की है।
बावजूद इसके अभी तक कोई कार्यवाही भाजपा नेता के खिलाफ नहीं हो पाई है। इसकेे बाद पीड़ित ने अपने कपड़ों पर मुख्यमंत्री योगी जी बुलडोजर बाबा बीजेपी नेता ने मेरी 20 लाख की जमीन हड़प ली है…..। जैसे स्लोगन लिखे और अमरोहा से पैदल लखनऊ की ओर कूच कर दिया है। उनका कहना है कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए इंसाफ की गुहार लगाएंगे।
ये भी पढ़ें:- लखनऊ: कैबिनेट की बैठक में इन अहम फैसलों पर मिली मंजूरी
