हल्द्वानी: यशपाल आर्य बोले कमलेश की मौत, व्यवस्थागत संगठित हत्या है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस ने अग्निवीर भर्ती में असफल युवक के आत्महत्या करने पर भाजपा सरकार को कोसा है। कांग्रेस ने इसे व्यवस्थागत संगठित हत्या करार दिया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार की नीतियों के दुष्परिणाम अब सामने आने लगे हैं। बागेश्वर के फरसाली गांव निवासी 20 वर्षीय कमलेश गोस्वामी ने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस ने अग्निवीर भर्ती में असफल युवक के आत्महत्या करने पर भाजपा सरकार को कोसा है। कांग्रेस ने इसे व्यवस्थागत संगठित हत्या करार दिया है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार की नीतियों के दुष्परिणाम अब सामने आने लगे हैं। बागेश्वर के फरसाली गांव निवासी 20 वर्षीय कमलेश गोस्वामी ने अग्निवीर भर्ती में असफल हो गया था। जबकि उसके पास एनसीसी का सी सर्टिफिकेट, शारीरिक दक्षता में 100 अंक थे। ऐसे  में निराश होकर सोशल मीडिया पर पोस्ट अपलोड कर आत्महत्या कर ली। इसे आत्महत्या कहे या असंवेदनशील सरकारी तंत्र द्वारा की गई हत्या। यह अग्निवीर भर्ती के प्रारूप पर प्रश्न चिन्ह लगाने के साथ ही बेरोजगारी की भयावहता और सरकारी तंत्र की विफलता को भी उजागर करता है।

उन्होंने कहा कि गोस्वामी की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि व्यवस्थागत संगठित हत्या है। यह वही तनाव है जो युवाओं को नौकरी न मिल पाने के कारण आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर कर रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि अग्निवीर भर्ती में मानकों को लेकर पहाड़ का युवा पहले दिन से ही विरोध दर्ज करा रहा है। कई अभ्यर्थियों ने असफल होने पर प्रमाण पत्र फाड़कर व अन्य तरीकों से नाराजगी जताई है।

संबंधित समाचार