दीपिका के बनाए हेयरस्टाइल को फ्लॉन्ट करते नजर आए रणवीर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह एक नए सोशल मीडिया पोस्ट में पत्नी दीपिका पादुकोण द्वारा बनाए गए हेयरस्टाइल को फ्लॉन्ट करते नजर आए। तस्वीर में रणवीर एक स्मॉल मैन बन के साथ अपने नए लुक में दिखाई दे रहे हैं। गली बॉय के इस अभिनेता ने कहा कि यह उन्हें एक सामुराई की याद दिला …
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह एक नए सोशल मीडिया पोस्ट में पत्नी दीपिका पादुकोण द्वारा बनाए गए हेयरस्टाइल को फ्लॉन्ट करते नजर आए। तस्वीर में रणवीर एक स्मॉल मैन बन के साथ अपने नए लुक में दिखाई दे रहे हैं।
गली बॉय के इस अभिनेता ने कहा कि यह उन्हें एक सामुराई की याद दिला रहा है, जिसे साल 1961 में आई फिल्म ‘योजिम्बो’ में जापानी अभिनेता तोशीरो मिफ्यून द्वारा निभाया गया था।
उन्होंने दीपिका को इसका श्रेय देते हुए अपने प्रशंसकों से इसके बारे में जानना चाहा और यह भी कहा कि उन्हें यह काफी पसंद आया है।
रणवीर द्वारा साझा किए गए इस पोस्ट को अब तक 1,459,442 लाइक मिल चुके हैं। दीपिका ने इस पर कमेंट करते हुए पूछा है, “तस्वीर किसने ली है..?” ये दोनों आने वाले समय में कबीर खान की फिल्म ’83’ में नजर आने वाले हैं।
