लखनऊ: शौच करने गई नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, जांच में जुटी पुलिस
लखनऊ। राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र में बेटियां सुरक्षित नहीं है, पहले मोहनलालगंज, निगोहा, गोसाईगंज के बाद अब दुबग्गा कोतवाली के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोराखेड़ा में शौच करने के लिए गई नाबालिग से दबंगों ने दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। शुक्रवार को सुबह हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं …
लखनऊ। राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र में बेटियां सुरक्षित नहीं है, पहले मोहनलालगंज, निगोहा, गोसाईगंज के बाद अब दुबग्गा कोतवाली के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोराखेड़ा में शौच करने के लिए गई नाबालिग से दबंगों ने दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। शुक्रवार को सुबह हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।
वहीं मौके पर पुलिस टीम ने पहुंचकर छानबीन शुरू की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया, बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक दबंगों ने घटना को अंजाम आज सुबह करीब 8:30 बजे दिया है, गांव वालों से जानकारी जुटाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-बरेली: स्लीपर कोच ठसाठस, जनरल में शौचालय में किया सफर
