AUS vs AFG, T20 World Cup : ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को दिया 169 रन का टारगेट, नवीन-उल-हक ने झटके तीन विकेट
एडीलेड। अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच में शुक्रवार को टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 168 रन बनाए हैं। सबसे ज्यादा रन ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले से आए उन्होंने 32 बॉल में 54 रन …
एडीलेड। अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच में शुक्रवार को टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 168 रन बनाए हैं। सबसे ज्यादा रन ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले से आए उन्होंने 32 बॉल में 54 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 2 छक्के निकले। अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट नवीन उल हक ने लिए। वहीं, फजलहक फारूकी को 2 विकेट मिला।
Australia have set Afghanistan a target of 169 ?
Can ?? chase this down? #AUSvAFG | #T20WorldCup | ?: https://t.co/p7lkYsES20 pic.twitter.com/0fxFeSBaRP
— ICC (@ICC) November 4, 2022
आपको बता दें कि अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया ने टीम में तीन बदलाव किये हैं। चोट के कारण नियमित कप्तान एरोन फिंच टीम से बाहर हैं, जिनकी जगह मैथ्यू वेड कप्तानी करेंगे। टिम डेविड भी चोटिल हैं, जबकि मिशेल स्टार्क को बाहर किया गया है। इनकी जगह कैमरन ग्रीन, स्टीव स्मिथ और केन रिचर्डसन खेलेंगे।
Afghanistan have won the toss and opted to bowl at the Adelaide Oval ?
Australian skipper Aaron Finch will miss the match due to an injury, with Matthew Wade leading the side. #AUSvAFG | #T20WorldCup | ?: https://t.co/p7lkYsES20 pic.twitter.com/zlc7hMvbxW
— ICC (@ICC) November 4, 2022
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया: कैमरून ग्रीन, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (कप्तान), पैट कमिंस, केन रिचर्डसन, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।
अफगानिस्तान: रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), उस्मान गनी, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, दरवेश रसूली, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी।
ये भी पढ़ें : T20 World Cup : वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम न्यूजीलैंड! आयरलैंड को 35 रनों से हराया
