प्रयागराज: हाईकोर्ट में डीएम- सीएमओ और नगर आयुक्त हुए पेश, डेंगू रोकने के लिए अदालत ने दिया ये आदेश
प्रयागराज, अमृत विचार। जिले में डेंगू के बढ़ते मामलों पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। हाईकोर्ट में डीएम- सीएमओ और नगर आयुक्त पेश हुए। कोर्ट ने अधिकारियों को मामले में लापरवाही न बरतने का सख्त निर्देश दिया। प्रयागराज में सभी वार्डों में कमेटी गठित कर मानीटरिंग करने का निर्देश दिया। वार्ड के कार्पोरेटर, …
प्रयागराज, अमृत विचार। जिले में डेंगू के बढ़ते मामलों पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। हाईकोर्ट में डीएम- सीएमओ और नगर आयुक्त पेश हुए। कोर्ट ने अधिकारियों को मामले में लापरवाही न बरतने का सख्त निर्देश दिया। प्रयागराज में सभी वार्डों में कमेटी गठित कर मानीटरिंग करने का निर्देश दिया। वार्ड के कार्पोरेटर, डॉक्टर, इलाके में रहने वाले वकील, नगर निगम कर्मचारी व संभ्रांत लोगों को कमेटी में शामिल किया जाए। वार्डवार हालातों की समीक्षा करते हुए जरूरी प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया।
नगर आयुक्त ने कोर्ट को बताया दो दिनों के अंदर एंटी लार्वा के छिड़काव की नई मशीन आ जाएगी। इससे फॉगिंग का कार्य तेजी से हो सकेगा। हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष आरके ओझा व अन्य वकीलों ने हाईकोर्ट से मॉनिटरिंग का अनुरोध किया। कोर्ट ने इस अनुरोध को मंजूर करते हुए बुधवार को फिर से सुनवाई की बात कही है। बुधवार नौ नवंबर को मामले की अगली सुनवाई होगी। डेंगू के बढ़ते मामलों पर हाईकोर्ट ने मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। हाईकोर्ट ने इससे पहले सुनवाई कर अफसरों को कड़ी फटकार लगाई थी।
ये भी पढ़ें-बहराइच: अब जीडीएस नर्सिंग इंचार्ज ने गलत इलाज का आरोप लगा डीएम दिया पत्र
