अयोध्या: पैका स्किल्स के दीक्षांत समारोह में बांटे गए प्रमाणपत्र, दो नए ट्रेड भी हुए शुरू
अयोध्या। पैका स्किल्स के यश निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दर्शननगर में शुक्रवार को 15 वां दीक्षांत समारोह हुआ। समारोह में 80 प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही दो नए ट्रेड बॉयलर ऑपरेशंस एवं इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नीशियन का भी शुभारंभ किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एमके गुप्ता, विशेष अतिथि डायरेक्टर सीपीपीआरआई एसडी नेगी …
अयोध्या। पैका स्किल्स के यश निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दर्शननगर में शुक्रवार को 15 वां दीक्षांत समारोह हुआ। समारोह में 80 प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही दो नए ट्रेड बॉयलर ऑपरेशंस एवं इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नीशियन का भी शुभारंभ किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एमके गुप्ता, विशेष अतिथि डायरेक्टर सीपीपीआरआई एसडी नेगी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जेबीएनएएस की डायरेक्टर मंजुला झुनझुनवाला रहीं। समारोह की शुरुआत पारम्परिक दीक्षांत शोभायात्रा के साथ हुई।
जिसकी आगवानी स्किल्स ऑपरेशन हेड रमेश वी. कोटि ने की। उनके साथ पैका फाउंडेशन की हेड सरिता उपाध्याय भी मौजूद रहीं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री गुप्ता ने पैका स्किल्स की प्रशंसा करते हुए बताया कि पल्प एंड पेपर, फाइबर मोल्डेड प्रोडक्ट्स ऑपरेशन्स, बॉयलर ऑपरेशंस और इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नीशियन जैसे कोर्स किसी और संस्था में नहीं कराए जा रहे हैं।
उन्होंने कंपोस्टेबल, बायोग्रेडेबल पैकेजिंग और कचरा प्रबंधन के बारे में जागरूक किया। यश विद्या मंदिर की प्रिंसिपल सरिता त्रिपाठी, अनूप शर्मा, अमरेश चौधरी, शंकर शरण शुक्ला, देवेंद्र गुप्ता, अमित मिश्रा, योगेश पांचाल संस्थान के अध्यापक जितेंद्र कुमार, आकाश सिंह, नवनीत पांडे, आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-बरेली: विश्वविद्यालय ने तैयारियां की शुरू, 29 नवंबर को होगा दीक्षांत समारोह
