पिथौरागढ़: भूस्खलन के चपेट में आए 5 लोगों के शव बरामद, छह अभी भी लापता
नैनीताल। उत्तराखंड में पिथौरागढ़ स्थित टांगा गांव में रविवार रात को भूस्खलन के चपेट में आने से लापता 11 लोगों में से पांच लोगों के शव बरामद कर लिये गये हैं जबकि छह लोग अभी लापता हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पांच शवों में से तीन की पहचान माधव सिंह, गणेश सिंह और हीरा …
नैनीताल। उत्तराखंड में पिथौरागढ़ स्थित टांगा गांव में रविवार रात को भूस्खलन के चपेट में आने से लापता 11 लोगों में से पांच लोगों के शव बरामद कर लिये गये हैं जबकि छह लोग अभी लापता हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पांच शवों में से तीन की पहचान माधव सिंह, गणेश सिंह और हीरा देवी के रूप में की गयी है तथा दो अन्य की पहचान नहीं हो पायी है। लापता लोगों की खोज के लिये भारत तिब्बत सीमा पुलिस और आपदा प्रबंधन बल की अगुवाई में मौके पर अभियान जारी है।
जिलाधिकारी डाॅ. विजय कुमार जोगदंडे और एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी गांव में प्रभावित स्थल पर डटी हुई हैं तथा राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रही हैं।
उल्लेखनीय है कि बंगापानी तहसील के टांगा मुनियाली गांव में रविवार रात को भारी बारिश के चलते एक पहाड़ी टूटकर गांव के ऊपर गिर गयी थी , जिससे तीन मकान जमींदोज हो गये थे। इन घरों में 11 लोग सोये हुए थे। हादसे के बाद ये सभी लापता हैं।
