लखनऊ: आग का गोला बनी कार, पुलिस इंस्पेक्टर ने बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। गौतमपल्ली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत 1090 चौराहे पर शुक्रवार शाम एक चलती हुई कार देखते ही देखते आग का गोला बन गई। ये तो गनीमत रही कि आग पर समय से काबू पा लिया गया और कार में सवार दोनों युवकों को बाल-बाल बचा लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हरदोई …

लखनऊ, अमृत विचार। गौतमपल्ली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत 1090 चौराहे पर शुक्रवार शाम एक चलती हुई कार देखते ही देखते आग का गोला बन गई। ये तो गनीमत रही कि आग पर समय से काबू पा लिया गया और कार में सवार दोनों युवकों को बाल-बाल बचा लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

हरदोई निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि वे अपने दोस्त अर्पित के साथ जरूरी काम से कार से लखनऊ आए थे। शुक्रवार शाम गोल चौराहे से समता मूलक चौराहे की ओर जा रहे थे। शाम 7 बजे 1090 चौराहे पर कार की हेडलाइट के निचले सिरे में आग लगी है। प्रवीण ने चौराहे पर ही पराग बूथ के सामने कार को रोका, पर सेंट्रल लॉक के काम न करने के कारण कार से बाहर नहीं निकल सके।

सूझबूझ से बची जान
सूचना मिलते ही बंदरिया बाग पर मौजूद गौतमपल्ली कोतवाली प्रभारी सुधीर अवस्थी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल ‘ग्लास ब्रेकिंग एक्सेल’ से कार का शीशा तोड़कर मैनुअल तरीके से गेट खोला और युवकों को बाहर निकाला। इसके बाद अपनी कार में लगे फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशामक सिलेंडर) से तत्काल स्प्रे करना शारू कर दिया। साथ ही 1090 चौराहे पर स्थापित पिंक बूथ से भी एक फायर एक्सटिंग्विशर मंगवाकर स्प्रे किया, जिससे आग काफी हद तक काबू में आ गई। इतने में हजरतगंज फायर स्टेशन की एक दमकल भी मौके पर पहुंच गई और कुछ ही मिनट में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी की सूझबूझ से आग को बढ़ने से रोक दिया गया, वरना अगर आग पेट्रोल टैंक या इंजन तक पहुंच जाती तो धमाके के साथ बड़ा हादसा हो सकता था।

ये भी पढ़ें-बरेली: आंवला में सत्यगुरू खाद भंडार पर छापा, खाद-बीज के भरे नमूने

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता