Nokia ने लॉन्च किया दो स्क्रीन वाला फोन, जानिए Price और Specifications

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। मोबाइल निर्माता HMD Global ने बाजार में एक नया फ्लिप डिवाइस पेश कर दिया है। कंपनी ने इस Nokia डिवाइस को Nokia 2780 Flip नाम से एंट्री दी है। खास बात यह है कि इस नए डिवाइस में डबल डिस्प्ले दिया गया है। जिसकी मदद से यह काफी खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आता …

नई दिल्ली। मोबाइल निर्माता HMD Global ने बाजार में एक नया फ्लिप डिवाइस पेश कर दिया है। कंपनी ने इस Nokia डिवाइस को Nokia 2780 Flip नाम से एंट्री दी है। खास बात यह है कि इस नए डिवाइस में डबल डिस्प्ले दिया गया है। जिसकी मदद से यह काफी खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आता है। हालांकि यह एक फीचर फोन है, लेकिन इसमें यूजर्स को 4G VOLTE तकनीक इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही फोन में यूजर्स को Qualcomm 215 SoC प्रोसेसर, दो तरह की टीएफटी स्क्रीन, 4GB तक रैम और 512MB इंटरनल स्टोरेज, लंबी चलने वाली 1,450 एमएएच की बैटरी सहित कई खूबियां मिल रही है।

ये भी पढ़ें : WhatsApp में हुई Communities फीचर की एंट्री, 32 यूजर्स के साथ होगी VC

Price
नोकिया ने अपने नए फ्लिप डिवाइस को $90 यानी कि भारतीय कीमत अनुसार करीब 7,450 में लॉन्च किया है। फोन के लिए यूजर्स को ब्लू और रेड जैसे दो कलर ऑप्शन मिल जाएंगे। बता दें कि कंपनी ने फोन को खरीदने के लिए नोटिफाई मी का ऑप्शन दिया है, यानी कि जब भी यह फोन सेल के लिए उपलब्ध होगा यूजर्स को इसका नोटिफिकेशन मिल जाएगा। वहीं, फोन लेने के लिए यूजर्स ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Specifications
फीचर्स की बात करें तो नोकिया फ्लिप डिवाइस में 2.7 इंच का टीएफटी इनर डिस्प्ले दिया गया है। जबकि एक 1.77 इंच का आउटसाइड डिस्प्ले मिलता है। फोन में यूजर्स को Qualcomm 215 SoC प्रोसेसर दिया गया है। OS की बात करें तो यह फोन KaiOS 3.1 पर रन करता है। स्टोरेज के मामले में डिवाइस में 4GB रैम + 512MB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। इसके साथ ही फोन में यूजर्स को एफएम रेडियो और वाईफाई जैसी सुविधाएं भी मिल जाएंगी। वहीं, बैटरी के मामले में डिवाइस में 1450 एमएएच की बैटरी मिलती है, जो यूजर्स को लंबा बैकअप प्रदान करती है।

ये भी पढ़ें : आ रहा काम का फीचर! WhatsApp मैसेज भेजने के 15 मिनट बाद तक Edit कर सकेंगे

 

संबंधित समाचार