GIM 2022 में 9.8 लाख करोड़ रुपए के व्यापारिक समझौतों पर हस्ताक्षर हुए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि इस साल ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट (जीआईएम) में 9.8 लाख करोड़ रुपए के व्यापारिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए, जिनमें से 2.83 लाख करोड़ रुपए के प्रस्तावों को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है। ಇನ್ವೆಸ್ಟ್ ಕರ್ನಾಟಕ, ಜಾಗತಿಕ ಹೂಡಿಕೆದಾರ ಸಮಾವೇಶ, ಸಮಾರೋಪ ಸಮಾರಂಭ.#InvestKarnataka2022 #GIM2022 https://t.co/P6mm2tvVzN — Basavaraj S …

बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि इस साल ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट (जीआईएम) में 9.8 लाख करोड़ रुपए के व्यापारिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए, जिनमें से 2.83 लाख करोड़ रुपए के प्रस्तावों को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है।

कर्नाटक सरकार द्वारा आयोजित प्रमुख ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट, इन्वेस्ट कर्नाटक 2022 के समापन पर मुख्यमंत्री ने कहा, इस बार जीआईएम शुरू होने से पहले लगभग 29 प्रतिशत प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी।

उन्होंने कहा कि उद्योग सचिव को 10 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों को निर्धारित अवधि में हकीकत में बदलने के लिए कदम उठाने को कहा गया है।

उन्होंने कहा, पिछले तीन दिनों में जिन सभी समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए थे, उन्हें अगले तीन महीनों के भीतर लागू किया जाना चाहिए। इसके बाद लोगों के सामने एक पारदर्शी रिपोर्ट पेश की जानी चाहिए।

बोम्मई ने कहा कि पहला जीआईएम 2000 में आयोजित किया गया था, जिसमें 27,000 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव था, जिसमें से 44 प्रतिशत निवेश किया गया था।

ये भी पढ़ें : भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने ब्रॉडबैंड समेत अन्य सेवाओं के क्षेत्र में सहयोग के लिए मोटोरोला से हाथ मिलाया

संबंधित समाचार