कानपुर: अब तक 214 को लग चुका डेंगू का डंक, फिर शहर में मिले 25 संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, कानपुर । दिन ब दिन डेंगू का हमला तेज होता जा रहा है। शुक्रवार की शाम को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग और उर्सला अस्पताल की पैथोलोजी से आई रिपोर्ट में शहर से 25 नए संक्रमित मिले हैं। 11 पॉजिटिव केस अन्य जिलों के हैं। अब तक 214 लोगों को डेंगू का …

अमृत विचार, कानपुर । दिन ब दिन डेंगू का हमला तेज होता जा रहा है। शुक्रवार की शाम को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग और उर्सला अस्पताल की पैथोलोजी से आई रिपोर्ट में शहर से 25 नए संक्रमित मिले हैं।

11 पॉजिटिव केस अन्य जिलों के हैं। अब तक 214 लोगों को डेंगू का डंक लग चुका है, जबकि इससे कहीं अधिक संख्या निजी पैथोलॉजी से आ रही रिपोर्ट की होगी।

मानसून की वापसी के दौरान हुई तेज बारिश से कई जगह जलभराव हो गया था। इस बीच ठंडक बढ़ गई। डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के पनपने की राह आसान हुई। कल्याणपुर, नौबस्ता, बर्रा, चकेरी, नवाबगंज, बिठूर समेत कई क्षेत्रों से डेंगू के केस आने लगे।

उर्सला, हैलट, कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय में काफी संख्या में लोग डेंगू जैसे लक्षण लेकर आ रहे हैं। अस्पतालों में डेंगू वार्ड फूल हो गया है। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि संक्रमित लोगों की मॉनिटरिंग की जा रही है। उनके घरों के आसपास एन्टी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जा रही है। नए क्षेत्रों की ओर भी फोकस है।

यह भी पढ़ें:- मुरादाबाद: अब तक 111 मरीज…डेंगू का डंक तेजी से पसार रहा अपने पैर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता