बरेली में संक्रमण की रोकथाम को शासन से आएगी चिकित्सीय टीम
बरेली, अमृत विचार। कोरोना की बढ़ती रफ्तार और बरेली जिले में बिगड़ते हालातों को लेकर प्रदेश सरकार ने चिकित्सकों की विशेष टीम भेजने का निर्णय लिया है। टीम यहां आकर कोरोना के हालातों की समीक्षा करेगी और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कार्ययोजना बनाने में स्थानीय अधिकारियों की मदद करेगी। सीएमओ डा.वीके शुक्ल …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना की बढ़ती रफ्तार और बरेली जिले में बिगड़ते हालातों को लेकर प्रदेश सरकार ने चिकित्सकों की विशेष टीम भेजने का निर्णय लिया है। टीम यहां आकर कोरोना के हालातों की समीक्षा करेगी और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कार्ययोजना बनाने में स्थानीय अधिकारियों की मदद करेगी।
सीएमओ डा.वीके शुक्ल ने बताया कि प्रत्येक टीम में तीन सदस्य मौजूद होंगे। जिसमें दो सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ या महामारी विशेषज्ञ होंगे। प्रशासनिक संचालन और शासन में सुधार के लिए एक व्यक्ति वरिष्ठ चिकित्सक होगा, जो यहां की रिपोर्ट तैयार कर शासन तक भेजेगा। यह टीम शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों की रोकथाम के उपयों और कुशल उपचार, प्रबंधन पर काम करेगी।
इन प्रमुख बिंदुओं पर कार्य करेगी टीम
यह टीम जांच में आ रही अड़चनों, प्रति मिलियन जनसंख्या का परीक्षण, उच्च पुष्टि दर, उच्च परीक्षण पुष्टि दर, और अगले दो महीनों में क्षमता की कमी के जोखिम का सामना करने के साथ संभावित बिस्तर की कमी, बढ़ती मृत्यु दर, फिर से बीमार पड़ने की उच्च दर और सक्रिय मामले में अचानक हो रही बढ़ोतरी पर भी कार्य करेगी।
“मुख्यमंत्री के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में इसका जिक्र हुआ था। फैसला लिया गया है कि नौ जिलों में जहां कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, वहां पर चिकित्सय टीम भेजी जाएगी। अभी यह टीम कब तक आएगी, इसके बारें में जानकारी नहीं है।” -डा.वीके शुक्ल, सीएमओ
