प्रयागराज: अब्बास अंसारी ने खुद की जान को बताया खतरा, अदालत से की ये अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी को प्रयागराज की जिला अदालत में प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से कुछ देर पहले पेश किया गया है। सूत्रों के अनुसार इस दौरान विधायक अब्बास अंसारी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर खुद को सुरक्षा देने की गुहार लगाई है। अब्बास ने कहा है …

प्रयागराज, अमृत विचार। माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी को प्रयागराज की जिला अदालत में प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से कुछ देर पहले पेश किया गया है। सूत्रों के अनुसार इस दौरान विधायक अब्बास अंसारी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर खुद को सुरक्षा देने की गुहार लगाई है। अब्बास ने कहा है कि उसे जान का खतरा है। साथ ही अब्बास अंसारी ने ईडी कि तरफ से होने वाली पूछताछ के दौरान अपने वकील कि मौजूदगी की भी इजाजत मांगी है।

गौरतलब है कि बीती रात को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों को लेकर तकरीबन नौ घंटे कि पूछताछ के बाद ईडी ने अब्बास अंसारी को हिरासत में ले लिया था। आज स्थानीय कॉल्विन अस्पताल में पुलिस ने ईडी अधिकारियों कि मौजूदगी में अब्बास अंसारी का मेडिकल करवाकर उसे जिला कोर्ट में पेश किया है। जहां अंदाजा लगाया जा रहा है कि ईडी कि तरफ से अदालत से अब्बास अंसारी को रिमांड पर देने कि अपील कि जायेगी।

ये भी पढ़ें-देहरादून: परफॉरमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में लुडका उत्तराखंड के शिक्षा का स्तर, मिला 35 वां स्थान

संबंधित समाचार