रुद्रपुर: जिला विधिक प्राधिकरण ग्राम पंचायतों में जाकर देगी डोर टू डोर विधिक सलाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सचिन कुमार पाठक ने बताया कि प्राधिकरण, हक हमारा भी तो है और नालसा पैन इंडिया के तहत एक मुहिम चलाने जा रहा है। जिसके तहत प्राधिकरण ग्राम पंचायतों में जाकर डोर-टू-डोर विधिक सलाह देगी और नागरिकों को सशक्तिकरण बनाने का प्रयास करेगा। शनिवार को पत्रकारों …

रुद्रपुर, अमृत विचार। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सचिन कुमार पाठक ने बताया कि प्राधिकरण, हक हमारा भी तो है और नालसा पैन इंडिया के तहत एक मुहिम चलाने जा रहा है। जिसके तहत प्राधिकरण ग्राम पंचायतों में जाकर डोर-टू-डोर विधिक सलाह देगी और नागरिकों को सशक्तिकरण बनाने का प्रयास करेगा।

शनिवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए प्राधिकरण सचिव पाठक ने बताया कि मुहिम की शुरुआत 31 अक्टूबर से 13 नवंबर तक चलेगी। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल से निर्देश और प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज के मार्गदर्शन में मुहिम चलाई जा रही है। बताया कि अभियान के तहत जेलों में निरुद्ध बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता के साथ उनकी विधिक समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। हक हमारा भी तो है अभियान के तहत जिले की एक कोर टीम का गठन हो चुका है। जिसमें प्राधिकरण सचिव के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र पाल सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता परवेज आलम एवं अनिल कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर, चाणक्य लॉ कॉलेज को शामिल किया गया है।

कारागार फील्ड टीम में पैनल अधिवक्ता, पराविधिक कार्यकर्ता एवं विधि छात्र-छात्राओं आदि को सम्मिलित किया गया है। सम्प्रेक्षण गृह फील्ड टीम में पैनल अधिवक्तागण पैरा विधिक कार्यकर्ता एवं विधि छात्र-छात्राओं आदि को शामिल किया है। सभी टीमों द्वारा उप कारागार हल्द्वानी, नैनीताल एवं केंद्रीय कारागार, सितारगंज तथा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह रुद्रपुर में कार्य किया जा रहा है। बताया कि कानूनी जागरूकता एवं आउटरीच के माध्यम से नागरिकों का सशक्तिकरण अभियान के लिए 23 टीमों का गठन हुआ है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से नामित एसडीएम, तहसीलदार, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सहित सामाजिक संस्थाएं होंगी। वहीं अभियान के दौरान नुक्कड़ नाटकों का मंचन कर जागरूकता पैदा की जाएगी।

संबंधित समाचार