बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी का दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वेबिनार संपन्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वेबिनार मंगलवार को संपन्न हो गया। वेबिनार में देश व विदेश से 600 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपने विचारों को रखा। वेबिनार में मुख्य अतिथि रहीं डा. प्रेमा बालुसकी ने व्याख्यान दिया। वहीं, लंदन से जुड़ी सोनियाराज ने …

बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वेबिनार मंगलवार को संपन्न हो गया। वेबिनार में देश व विदेश से 600 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपने विचारों को रखा। वेबिनार में मुख्य अतिथि रहीं डा. प्रेमा बालुसकी ने व्याख्यान दिया। वहीं, लंदन से जुड़ी सोनियाराज ने नर्सिंग में सांख्यकीय का महत्व बताया। कांफ्रेंस के आयोजक सचिव शिवशंकर त्यागी ने बताया कि देशभर से नर्सिंग चिकित्सक और विद्वानों ने इसमें प्रतिभाग किया। कांफ्रेंस में प्रियंका मसीह, प्रतिभा मनोहरम, अनीता पॉलराज, गीता रावत, गौरव, चित्ररेखा ने रिसर्च पर अपने व्याख्यान दिए।

संबंधित समाचार