आज का राशिफल: 22 जुलाई 2020
मेष- आज आपको अपनी माता जी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। आपके खर्चे बढ़ेंगे। जीवनसाथी से मधुरतम संबंध रहेंगे। किसी सामाजिक या पारिवारिक उत्सव में शामिल होने के भी संकेत हैं। वृष- आज आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए विशेष परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता पड़ेगी। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं दुर्घटना का डर है। स्वास्थ्य …
मेष- आज आपको अपनी माता जी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। आपके खर्चे बढ़ेंगे। जीवनसाथी से मधुरतम संबंध रहेंगे। किसी सामाजिक या पारिवारिक उत्सव में शामिल होने के भी संकेत हैं।
वृष- आज आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए विशेष परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता पड़ेगी। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं दुर्घटना का डर है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। बाहरी भोजन करने से बचें।
मिथुन- आज कड़ा संघर्ष करने का दिन है जिसके कारण आप तनाव और थकानग्रस्त रह सकते हैं। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। आपके बच्चे भी श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने में सफल होंगे।
कर्क- आज आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा या आप किसी सामाजिक गतिविधि में शामिल होंगे। आर्थिक पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। धन की प्राप्ति संभव है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह- आज का दिन अपव्यय व उदासी को दर्शा रहा है। आपको प्रत्येक क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए धैर्य धारण करें यात्रा पर जाते समय सावधान रहें।
कन्या- आज का दिन निवेश के लिए शुभ है। निवेश सहायता प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। परंतु अथक परिश्रम करने से बचें क्योंकि स्वास्थ्य की अनुकूलता नहीं दिखती।
तुला- आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। व्यापार के लिए शुभ है। निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।
वृश्चिक- आप किसी धार्मिक गतिविधि में भाग लेंगे। बच्चों का सहयोग आपके हृदय को प्रसन्नता व उत्साह से भर देगा। जीवनसाथी के प्रति लगाव बढ़ेगा। व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठतम है।
धनु- आज काम में रूकावटें आएंगी। गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें। व्यापार में धन निवेश किया जा सकता है। जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है। अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
मकर- आज कोर्ट कचहरी के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। ससुराल पक्ष की तरफ से धन प्राप्ति या आर्थिक सहायता के संकेत हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।
कुंभ- आज आपका स्वास्थ्य ढीला रह सकता है। किसी से उधार धन या वस्तु न लें, वापसी करने में मुश्किल आ सकती है। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। विपक्षी लोग आपको निशाना बनाने का प्रयास करेंगे।
मीन- आज व्यापारी लोग अपने व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। व्यापार में निवेश करना चाहते हैं तो श्रेष्ट रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे।
