पहले ऐड, प्यार फिर ब्रेकअप उसके बाद शादी, अनुष्का ने कोहली के Birthday पर शेयर की अनसीन फोटोज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भारतीय क्रिकेटर व पूर्व कप्तान विराट कोहली का आज जन्मदिन है। कोहली आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने पति विराट कोहली के 34वें जन्मदिन पर उनकी अनदेखी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। साथ ही बेहद प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है। हालांकि इन तस्वीरों को साझा …

मुंबई। भारतीय क्रिकेटर व पूर्व कप्तान विराट कोहली का आज जन्मदिन है। कोहली आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने पति विराट कोहली के 34वें जन्मदिन पर उनकी अनदेखी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। साथ ही बेहद प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है। हालांकि इन तस्वीरों को साझा करने से पहले हम विराट और अनुष्का के साथ की कुछ तस्वीरें साझा करते हैं।

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को क्रिकेट खेलते हुए 14 साल हो गए। उन्होंने मेन क्रिकेट फार्मेट में 18 अगस्त 2008 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में डेब्यू किया था। हालांकि इस मैच में कोहली का बल्ला नहीं चल पाया था। लेकिन कौन जानता था कि आने वाले समय में कोहली रिकॉर्ड्स के बादशाह बनेंगे।

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला ही नहीं उनकी कैप्टेंशी भी शानदार है। कोहली मेन क्रिकेट फॉर्मेट में आने से पहले अंडर 19 क्रिकेट टीम के कप्तान भी रहे। उन्होंने अपने कैप्टेंशी में अंडर 19वर्ल्ड कप का खिताब भारत के झोली में डाला था।

  • विराट कोहली अपने करियर के शिखर पर हैं।
  • टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सर्वाधिक 1065 रन।
  • टी20 में सबसे ज्यादा सात प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड।
  • टी20 में सबसे ज्यादा 15 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड।
  • टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक 3932 रन।
  • टी20 में सबसे तेज 81 पारियों में 3000 रन।
  • टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 37 अर्धशतक।
  • टी20 में 53.13 का उच्चतम करियर औसत।

  • वनडे में भारत के लिए सफल रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा 26 शतक।
  • वनडे में सबसे तेज 8000, 9000, 10000, 11000 और 12000 रन।
  • वनडे में में एक टीम (वेस्टइंडीज) के खिलाफ सर्वाधिक नौ शतक।

  • टेस्ट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 40 मैच जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी।
  • टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा 68 मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड।

विराट के अफेयर्स की भी खूब चर्चे रहे। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की मुलाकात एक ऐड के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनो के बीच नजदीकियां बढ़ीं। दोनो के बीच पहले प्यार के किस्से सुनाई दिए। इसके बाद दोनों के बीच ब्रेकअप की खबर आई। लेकिन दोनों ने शादी करके सबकों चौंका दिया।Virat Kohli Birthday: ऐड शूट के दौरान मुलाकात फिर प्यार, ब्रेकअप और शादी, काफी दिलचस्प है विराट-अनुष्का की लव स्टोरी

साल 2017 में दिसंबर महीने में विराट और अनुष्का एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। शादी इटली में दोनों ने की थी।अनुष्का और विराट की एक बेटी भी है। अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के जन्मदिन के मौके पर विराट कोहली की फनी और अनसीन फोटाेज शेयर की है।

 

अनुष्का शर्मा ने लिखा कि माय लव…आज तुम्हारा जन्मदिन है, तो ज़ाहिर है मैंने इस पोस्ट के लिए सबसे अच्छी तस्वीरें चुनी हैं। विराट कोहली कि ये पिक्चर्स देखकर साफ तौर पता चल रहा है कि विराट एकदम मस्ती मूड में हैं।

अनुष्का ने दूसरी फोटो शेयर की है जिसमें विराट अपने गोद में छोटे बेबी को लिए हैं। जाहिर सी बात है कि विराट अपने बेटी को गोद में लिए हैं।

इस फोटो में विराट कोहली लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। और लेटे हुए अपनी सेल्फी ले रहे हैं।

अनुष्का के पोस्ट पर एक फैन ने कमेंट किया, कि इन तस्वीरों के लिए शुक्रिया। हालांकि अनुष्का जो पिक्स शेयर की सभी पिक्चर्स में कोहली मस्ती करते दिख रहे हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात