काशीपुर: डंपर की चपेट में आकर महिला की मौत, पति-पुत्र घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। डंपर की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आक्रोशित परिजनों के साथ ग्रामीणों ने तत्काल मुआवजा देने, डंपर चालक को गिरफ्तार करने और घायलों का उपचार कराने की मांग …

काशीपुर, अमृत विचार। डंपर की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आक्रोशित परिजनों के साथ ग्रामीणों ने तत्काल मुआवजा देने, डंपर चालक को गिरफ्तार करने और घायलों का उपचार कराने की मांग को लेकर पैगा चौकी के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। प्रशासन के आश्वासन पर करीब डेढ़ घंटे परिजन धरने से उठे।

ग्राम बुढ़ानपुर अलीगंज मुरादाबाद यूपी निवासी गीता (45) अपने पुत्र विकास के साथ एक बाइक पर सवार होकर कुंडेश्वरी निवासी पुत्री के पास मरीज को देखने जा रहे थे। पैगा चौकी के पास गीता के पति नरेश खड़े थे। इस पर तीनों सड़क किनारे खड़े होकर बात करने लगे। इसी बीच पहले एक बाइक ने उन्हें टक्कर मारी। उसके बाद काशीपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में गीता की मौत हो गई, जबकि विकास और नरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान घटना के बाद डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

शनिवार को पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के अनुसार मृतका के दो पुत्र विकास, गौरव और दो पुत्रियां अंशु व खुशबू हैं। जिसमें एक पुत्री का विवाह हो चुका है। पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने पैगा चौकी के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। उन्होंने डंपर चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। जिसके चलते सड़क के दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने काफी देर तक परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े रहे।

सूचना पर तहसीलदार युसुफ अली ने पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण तत्काल मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। काफी देर बाद तहसीलदार के घटना की मजिस्ट्रेट जांच कराने, घायलों का कार्ड के तहत इलाज कराने, जांच के बाद मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। करीब डेढ़ घंटे बाद वाहनों की आवाजाही शुरू होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।

घटना की मजिस्ट्रेट जांच कराने, घायलों का कार्ड से इलाज कराने, जांच के बाद मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया है। – युसूफ अली, तहसीलदार, काशीपुर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा