कानपुर: डेंगू और गंदगी पर रालोद का फूटा गुस्सा, नगर आयुक्त के ऑफिस में चस्पा किया ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। नगर निगम चुनाव की आहट होते ही राजनीतिक दल सक्रिय हो गये है। शनिवार को रालोद के कार्यकर्ता शहर की सफाई और डेंगू बीमारी को लेकर नगर आयुक्त से मिलने पहुंचे। नगर आयुक्त और सक्षम अधिकारियों से मुलाकात न होने पर कार्यकर्ता नाराज हो गये और नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर नारेबाजी करने लगे। …

कानपुर। नगर निगम चुनाव की आहट होते ही राजनीतिक दल सक्रिय हो गये है। शनिवार को रालोद के कार्यकर्ता शहर की सफाई और डेंगू बीमारी को लेकर नगर आयुक्त से मिलने पहुंचे। नगर आयुक्त और सक्षम अधिकारियों से मुलाकात न होने पर कार्यकर्ता नाराज हो गये और नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त की नेम प्लेट के नीचे समस्याओं वाला ज्ञापन चस्पा करके रोष व्यक्त किया।

रालोद नेता व नगर निगम निर्वाचन के पर्वेक्षक सुरेश गुप्ता ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गयी है। लगातार गंदगी के कारण डेंगू ने तेजी से पैर पसार दिये हैं। अस्पताल मरीजों से भर गये हैं। शहर की समस्याओं के संदर्भ में नगर आयुक्त से मिलने मुख्यालय पहंचे। लेकिन नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन मौजूद नहीं थे। इसके अलावा निगम में और भी कोई सक्षम अधिकारी मौजूद नहीं था। जिससे परेशानियों के संदर्भ में बात कर ज्ञापन सौंप सके।

रालोद नेता ने कहा कि पूरा शहर प्रदूषण से परेशान है। शहर के अधिकांश मोहल्लों में गंदगी है। नालियां सफाई के अभाव में बजबजा रही है। गंदगी का उठान न होने से मच्छर पनप रहे हैं। सभी सरकारी अस्पताल मरीजों से पटे हैं। निगम में फांगिग मशीन सफेद हाथी बनी है। दवाई छिडकाव वाला बजट हवा हो गया है। स्मार्ट सिटी के नाम पर अधिकारी अनावश्यक खर्च का बजट बना रहे है।

इस दौरान उन्होंने नगरआयुक्त की नेमप्लेट के नीचे ज्ञापन चस्पा कर दिया। इदौरान आशीष तिवारी, मोहम्मद उस्मान, डॉक्टर सोहेल चौधरी, इम्तियाज अहमद, रामचंद्र वर्मा, शाहनवाज हुसैन, वेदप्रकाश, नईम खान, नूर आलम, दीपक शर्मा, मोहम्मद नसीम, सूरज यादव, वेद प्रकाश यादव व युवराज यादव मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:-शिक्षक भर्ती घोटाला: कानपुर अपर नगर आयुक्त के विरुद्ध होगी जांच, गठित की गई तीन सदस्यीय कमेटी

संबंधित समाचार