ऑनर किलिंग : प्रेमी युगल की गला रेत कर हत्या, शव नाले के पास झाड़ी में फेंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, फर्रुखाबाद। परिवार की इज्जत की खातिर नावालिग लड़की और उसके प्रेमी की गला देर कर हत्या कर दी गई। शवों को नाले के पास झाड़ियों में फेंक दिया। लड़की के भाई ने थाने पहुंच कर खुद घटना की जानकारी दी। ऑनर किलिंग का मामला सामने आने पर अधिकारियों के हाथपांव फूल गए। एसपी, …

अमृत विचार, फर्रुखाबाद। परिवार की इज्जत की खातिर नावालिग लड़की और उसके प्रेमी की गला देर कर हत्या कर दी गई। शवों को नाले के पास झाड़ियों में फेंक दिया। लड़की के भाई ने थाने पहुंच कर खुद घटना की जानकारी दी। ऑनर किलिंग का मामला सामने आने पर अधिकारियों के हाथपांव फूल गए। एसपी, सीओ सिटी व कमालगंज थानाध्यक्ष ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कमालगंज थाना क्षेत्र के राजेपुर सरायमेदा निवासी भइया लाल की 15 वर्षीय पुत्री शिवानी गांव के रहने वाले महावीर जाटव के 25 वर्षीय पुत्र रामकरन से प्रेम करती थी। शनिवार शाम शिवानी घर से गायब हो गई। उसके परिवार के लोग खोज करने लगे। आम के बाग में शिवानी व उसका प्रेमी रामकरन को संदिग्ध हालत में मिले। प्रेमी युवक की परिवार के लोगों ने पकड़ कर पिटाई कर दी। प्रेमी युगल गंभीर घायल हो गए।

दोनों को पकड़ कर श्रृंगीरामपुर के निकट खंता नाला के पास लेकर गए। वहां प्रेमी युवक की गला रेत कर हत्या करने के बाद शव को झांडि़यों में फेंक दिया। रविवार सुबह शिवानी का भाई नीटू कमालगंज थाने पहुंचा और दो लोगों की हत्या करने की जानकारी पुलिस को दी। यह सुनकर पुलिस के हाथपांव फूल गए। कमालगंज एसओ अमर पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को झांड़ियों से बरामद किया।

घटना की जानकारी मिलने पर एसपी अशोक कुमार मीणा, सीओ सिटी प्रदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि लड़की के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लड़का के पिता ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। घटना की जांच के लिए चार टीम गठित की गई है। जल्द मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-बांदा : डबल मर्डर से हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार