लखनऊ: मुआवजे को लेकर किसानों का एलडीए मुख्यालय पर धरना जारी, कहा- दिल्ली से बड़ा आंदोलन करेंगे
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित लखनऊ विकास प्राधिकरण मुख्यालय के गेट पर किसान अपनी मांगों को लेकर 01 नवंबर से धरना दे रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन अवध के बैनर तले सीतापुर रोड योजना में लखनऊ के किसानों से अर्जित भूमि का मुआवजा व भरण-पोषण के लिए शासन-प्रशासन से चबूतरे की …
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित लखनऊ विकास प्राधिकरण मुख्यालय के गेट पर किसान अपनी मांगों को लेकर 01 नवंबर से धरना दे रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन अवध के बैनर तले सीतापुर रोड योजना में लखनऊ के किसानों से अर्जित भूमि का मुआवजा व भरण-पोषण के लिए शासन-प्रशासन से चबूतरे की मांग को लेकर किसान धरने पर बैठे है।
बीते कई सालों से लगातार किसान अपनी मांगो को लेकर एलडीए से गुहार लगाते आ रहे हैं। बता दें कि सीतापुर रोड योजना में आठ वर्ष पहले कई गांवों के 2300 किसानों से लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा उनकी जमीन अर्जित की गई थी। इसके बदले में किसानों को भूमि के मुआवजे के साथ भरण पोषण के लिए चबूतरे देने की बात कही थी। वहीं अभी तक किसानों को भूमि आवासीय योजना में ली गई जमीन का न तो मुआवजा मिला है और न ही भरण पोषण के चबूतरे।
बता दें कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने सीतापुर रोड योजना में किसानों की अर्जित जमीन को लेकर मुआवजा और भरण-पोषण के लिए 2300 चबूतरे देने का एलान किया गया था। इन्हीं मांगों को लेकर किसान 1 नवंबर से एलडीए के गेट पर धरने पर बैठे हैं। किसानों ने अमृत विचार से बात करते हुए कहा कि 2300 किसानों को एलडीए द्वारा चबूतरा देना था लेकिन 8 साल में अभी तक केवल 700 किसानों को ही चबूतरे मिले हैं।
उन्होंने कहा कि 1 नवंबर से हम धरने पर बैठे है हमसे कोई भी अधिकारी मिलने तक नही आया और अगर 15 नवंबर तक हमारी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया तो हम लाखों की संख्या में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे और दिल्ली से बड़ा आंदोलन करेंगे।
ये भी पढ़ें-लखनऊ: मुआवजे को लेकर किसानों का एलडीए मुख्यालय पर धरना जारी, कहा – दिल्ली से बड़ा आंदोलन करेंगे
