हल्द्वानी: घोड़ासन गैंग के चौथे गुर्गे को बिहार से उठा लाई पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल रोड स्थित वन प्लस के शोरूम में लाखों की वारदात को अंजाम देने वाले घोड़ासन गैंग के फरार इनामिया चौथे गुर्गे को पुलिस बिहार से उठा लाई। आरोपी पर ढाई हजार का इनाम घोषित था। इसके तीन साथी पहले ही सलाखों के पीछे हैं और अभी पांच और की गिरफ्तारी होनी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल रोड स्थित वन प्लस के शोरूम में लाखों की वारदात को अंजाम देने वाले घोड़ासन गैंग के फरार इनामिया चौथे गुर्गे को पुलिस बिहार से उठा लाई। आरोपी पर ढाई हजार का इनाम घोषित था। इसके तीन साथी पहले ही सलाखों के पीछे हैं और अभी पांच और की गिरफ्तारी होनी बाकी है।

बता दें कि गैंग ने बीती नौ सितंबर को जिलाधिकारी आवास के पास स्थित वन प्लस के शोरूम का शटर उठाकर 60 लाख रुपए के मोबाइल पार कर दिए थे। गुर्गे मोबाइल के साथ लाखों रुपए का कैश भी ले गए थे। इस मामले में पुलिस गैंग के तीन गुर्गों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। इधर, फरार अन्य छह की लाश में जुटी पुलिस को पता लगा कि गैंग का चौथा गुर्गा विरता घोड़ासन मोतिहारी बिहार निवासी नईमुद्दीन उर्फ एनके उर्फ एनक्वा इन दिनों अपने घर पर है।

मुखबिर की पुख्ता खबर पर पुलिस की टीम ने बिहार में उसके घर पर दबिश दी और उसे बीती एक नवंबर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि उनके पास चोरी गए मोबाइल का इनपुट भी है और जल्द वह माल भी बरामद कर लेंगे।

इसके अलावा फरार अन्य पांच की तलाश भी जारी है। नईमुद्दीन पर पुलिस ने ढाई हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस टीम में भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल, एसओजी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कुंदन कठायत, अशोक व त्रिलोक रौतेला थे।

संबंधित समाचार