बरेली: भैया दूज पर मायके जाने से रोका, ससुराल आए भाई को बना लिया बंधक, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भैया दूज पर महिला ने मायके जाने की बात कही तो पति ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे जान से मारने का प्रयास किया। जब महिला का भाई उसके घर पहुंचा तो ससुरालियों ने महिला को बंधक बना लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे वहां से छुड़वाया। महिला की शिकायत पर …

बरेली, अमृत विचार। भैया दूज पर महिला ने मायके जाने की बात कही तो पति ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे जान से मारने का प्रयास किया। जब महिला का भाई उसके घर पहुंचा तो ससुरालियों ने महिला को बंधक बना लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे वहां से छुड़वाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- बरेली: शिक्षकों ने लगाया मानव संपदा पोर्टल आईडी के दुरुपयोग का आरोप, BSA को भेजा पत्र

सुभाष नगर की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी 2008 में इज्जतनर के मुड़िया अहमद नगर के युवक से हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन सब सही रहा और फिर ससुरालवाले उससे दहेज में दो लाख रुपयों की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।

वहीं महिला का देवर उसपर बुरी नियत रखते हुए उसके साथ छेड़खानी करता था। आरोप है कि भैया दूज पर जब महिला ने अपने मायके जाने की बात कही तो पति और ससुराल वालों ने उसे जान से मारने की कोशिश करते हुए उसपर पेट्रोल डाल दिया।

इसके बाद उसे बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया। इसकी जानकारी होने पर महिला का भाई अगले दिन बहन के घर पहुंचा और पुलिस बुलाकर उसे वहां से बाहर निकलवाया। अब महिला की शिकायत पर सुभाषनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- बरेली: अफसरों ने चौबारी पहुंचकर देखी मेले की सुरक्षा व्यवस्था, दिए निर्देश

संबंधित समाचार