लखनऊ: माल में अवैध खनन जारी, मिट्टी लदे डंफर को ग्रामीणों ने रोंक पुलिस को सौंपा
अमृत विचार लखनऊ बीकेटी। माल थाना क्षेत्र के कोलवा गांव में हो रहे खनन की मिट्टी लादकर बीकेटी थाना क्षेत्र अंतर्गत कठवारा गांव से होकर निकल रहे डंफरो को ग्रामीणों ने देर रात रोंका लिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि ओवर लोड मिट्टी लादकर निकल रहे तेज रफ्तार डंफरो से सड़क हादसे भी हो …
अमृत विचार लखनऊ बीकेटी। माल थाना क्षेत्र के कोलवा गांव में हो रहे खनन की मिट्टी लादकर बीकेटी थाना क्षेत्र अंतर्गत कठवारा गांव से होकर निकल रहे डंफरो को ग्रामीणों ने देर रात रोंका लिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि ओवर लोड मिट्टी लादकर निकल रहे तेज रफ्तार डंफरो से सड़क हादसे भी हो रहे हैं और एनजीटी के मानकों का भी पालन नही किया जा रहा है।डंफरो को रोंककर ग्रामीणों ने स्थानीय चौकी प्रभारी द्वारिका प्रसाद प्रजापति को सूचना दी मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने एक डंफर को पकड़कर थाने ले गये।
ये भी पढ़े- लखनऊ : शराब ठेके में लगी आग, हजारों माल जलकर राख
