आज का राशिफल। 07 नवंबर, 2022
मेष आज व्यापार में पहले हुए नुकसान की भरपाई हो सकती है। घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर चर्चा ज़ोर पकड़ेगी। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। कामकाजी महिलाओं के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। वृष आज नौकरी पेशा लोग अपनी जॉब को लेकर थोड़े तनाव में रहेंगे। बेवजह के …
मेष
आज व्यापार में पहले हुए नुकसान की भरपाई हो सकती है। घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर चर्चा ज़ोर पकड़ेगी। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। कामकाजी महिलाओं के लिए दिन बहुत ही अच्छा है।
वृष
आज नौकरी पेशा लोग अपनी जॉब को लेकर थोड़े तनाव में रहेंगे। बेवजह के मामलों में आपको फंसने से बचना चाहिए। मानसिक रूप से थोड़ा परेशान होने की संभावना बन रही है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। संतान पक्ष से आपको खुशखबरी मिल सकती है।
मिथुन
आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। नई जॉब की शुरुआत हो सकती है। नई संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन बहुत सुखमय रहेगा। प्रेमी जोड़े प्रेम विवाह की योजना बना सकते हैं।
कर्क
आज कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनाएंगे। सीनियर्स आपकी बातों को काफी गंभीरता से लेंगे। पड़ोसियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। आप अपने काम को लेकर दूसरों पर निर्भर रह सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
सिंह
आज़ किसी जरूरी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। कुछ नया सीखने में रुचि लेंगे। व्यवसाय में आपको अपने ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार रखना चाहिए। बच्चे अपने घर के बुजुर्गों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे।
कन्या
आज आपका सहकर्मियों के साथ झगड़ा हो सकता है। पुरानी बातें दोबारा सामने उभर के आ सकती हैं। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आपकी छोटी-छोटी गलतियों को लोग बड़ा करके दिखाएंगे। पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है।
तुला
आज भाग्य आपका साथ देगा। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। आपको व्यवसाय में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपने मन की इच्छाओं को शेयर करना हितकर होगा।
वृश्चिक
आज रुके हुए काम को पूरा करने में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में आपको बड़ी जिम्मेदारियां प्राप्त हो सकती हैं। कारोबार वृद्धि के लिए लोन ले सकते हैं। दूसरों की मदद करने से आत्मिक संतोष की अनुभूति होगी।
धनु
आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से आपको बचना चाहिए। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर काफी गंभीर रहने वाले हैं। बुद्धिमान लोगों की संगत प्राप्त होगी।
मकर
आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। कारोबार में मनोनुकूल परिणाम मिलने की संभावना कम है। अनावश्यक खर्चों के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। बच्चों की गलत गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। विरोधी आपकी आलोचना करेंगे।
कुंभ
आज व्यवसाय में नए अनुबंध हो सकते हैं। दोस्तों के साथ दर्शनीय स्थल का आनंद ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन बेहद सुखद रहेगा। घर के बड़े आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। घर की साज-सजावट पर ध्यान देंगे। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाएंगे।
मीन
आज धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। जो भी काम करें पहले उसकी योजना बना लें। युवा वर्ग गलत वृत्तियों की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। शरीर में थकावट और कमजोरी महसूस हो सकती है। नींद पर्याप्त मात्रा में लें जिससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।
