मुरादाबाद : नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने किया अटल घाट सहित 66 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। रामगंगा नदी किनारे कटघर के अटल घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा व घाट सहित 66 करोड़ रुपये की परियोजनाओं व कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर शहर के चतुर्दिक विकास को संकल्पित है। आयोजन के मुख्य …

मुरादाबाद,अमृत विचार। रामगंगा नदी किनारे कटघर के अटल घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा व घाट सहित 66 करोड़ रुपये की परियोजनाओं व कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर शहर के चतुर्दिक विकास को संकल्पित है।

घाट पर लगी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा।

आयोजन के मुख्य अतिथि नगर विकास विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि पढ़ाई के दौर से मुरादाबाद पीतलनगरी उनकी यादों में बसा है। भारत रत्न जननायक अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से बने घाट और उनकी प्रतिमा का लोकार्पण करना सौभाग्य है। उनकी प्रेरणा से विकास के नये आयाम गढ़ने के लिए मिलकर काम करें। स्व. वाजपेयी भाजपा के वटवृक्ष के नींव हैं।

परियोजनाओं का लोकार्पण करते महापौर विनोद अग्रवाल,नगर आयुक्त संजय चौहान व अन्य।

महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि आज हम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी प्रतिमा और अटल घाट के लोकार्पण के माध्यम से याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। नगर आयुक्त संजय चौहान ने बताया कि 2018 अगस्त में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश यहां रखा गया था बाद में अस्थियां रामगंगा नदी में विसर्जित की गई थी। इसलिए इस घाट को उनके नाम पर समर्पित किया गया। स्थानीय स्तर पर अतिथि आगरा के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि आज का दिन सभी के लिए गौरवशाली है। अटल बिहारी वाजपेयी हम सबके प्रणेता थे। इस दौरान प्रिया अग्रवाल, डा. विशेष गुप्ता, स्थानीय पार्षद विद्यासरन शर्मा आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : कोहरे में जिंदगी बचाने का अभियान सुस्त, यातायात माह के नाम पर की जा रही डिवाइडरों की रंगाई

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज